फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Seasons First snowfall occurred on the high peaks of Badrinath Dham Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी, दिखा ऐसा नजारा... बढ़ने लगी ठंड

Wed, 11 Sep 2024 01:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 Sep 2024 01:33 PM IST
सार

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी पड़ने के साथ ही धाम में ठंड बढ़ गई। धाम से मंगलवार रात से बारिश हो रही थी। 

विज्ञापन
Seasons First snowfall occurred on the high peaks of Badrinath Dham Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इसके बाद से ही धाम में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद आज सुबह धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दिखाई दी।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के अलावा माणा क्षेत्र के पास भी बर्फबारी हुई है। बता दें, कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश तबाही मचाई हुई है। उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में है। लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपना तेवर दिखाएगा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 से 14 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात में भी सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: बारिश बनी बाधा...सोनप्रयाग से ही रोक दी गई धाम के लिए पैदल यात्रा, भूस्खलन का बना हुआ है खतरा

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार आज (बुधवार) हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहां तेज गर्जना के साथ भारी से भारी बारिश होने की भी संभावना है। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed