फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Salute to the spirit: Corona patients are doing service, celebrating birthday by donating blood

जज्बे को सलाम: कोरोना मरीजों की कर रहे सेवा, रक्तदान कर मनाया जन्मदिन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Salute to the spirit: Corona patients are doing service, celebrating birthday by donating blood
दून राजकीय मेडिकल अस्पताल के संपर्क अधिकारी संदीप राणा ने पेश की मिसाल माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। कोरोना संक्रमित और कोरोना संदिग्ध मरीजों की सेवा में लगे राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी संदीप राणा ने परिवार से दूर अस्पताल में रक्तदान कर अपना जन्मदिन मनाया। यही नहीं संदीप ने अस्पताल के अपने अन्य साथियों को भी प्रेरित करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कराया। मरीजों की सेवा और अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं में जुटे संदीप राणा ने समय की कमी और संक्रमण के खतरे को देखते हुए 10 दिन पहले अपनी पत्नी और छह महीने के बच्चे को अपने उत्तरकाशी स्थित घर भेज दिया था। संदीप अब लगभग 18 से 20 घंटे कोरोना संक्रमित और अन्य मरीजों की देखरेख मैं डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की मदद कर रहे हैं। वह पर्सनल प्रोटक्शन एग्जामिनेशन किट पहनकर उस आइसोलेशन वार्ड में भी जाते हैं जहां कोरोना के संक्रमित मरीज भर्ती हैं। संदीप का कहना है कि परिवार वाले बार-बार उन्हें लेकर चिंता कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया है कि संकट के समय में अगर हम लोग ही पीछे हटेंगे तो इस बीमारी से कैसे निपटा जाएगा। बुधवार को संदीप का जन्मदिन था। संदीप ने अपने जन्मदिन पर खुद तो अस्पताल में रक्तदान किया ही सात अन्य साथी कर्मचारियों को भी प्रेरित करते हुए शैक्षिक रक्तदान कराया। संदीप ने बताया कि लॉकडाउन के चलते इस वक्त शिविर भी नहीं लग पा रहे हैं और न ही लोग रक्तदान के लिए ब्लड बैंक पंहुच पा रहे है। जिससे दून अस्पताल के ब्लड बैंक में भी रक्त का संकट हो गया है। इसे देखते हुए ही उन्होंने जन्मदिन पर रक्तदान का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed