{"_id":"6285b02eb2b9d543563e00fa","slug":"rudranath-temple-fourth-kedar-doors-open-for-devotees-in-brahma-muhurta-chardham-yatra-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudranath Temple: ब्रह्म मुहूर्त में खुले चतुर्थ केदार के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए भगवान शिव के मुख के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudranath Temple: ब्रह्म मुहूर्त में खुले चतुर्थ केदार के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए भगवान शिव के मुख के दर्शन
Thu, 19 May 2022 04:09 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 19 May 2022 04:09 PM IST
सार
रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने के दौरान करीब 400 श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने। रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के मुख के दर्शन होते हैं।
विज्ञापन
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट खुले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधी विधान से ब्रह्म मुहूर्त में पांच बजे खोल दिए गए हैं। रुद्रनाथ मंदिर को चारों ओर से गेंदे के फूलों से भव्य सजाया गया है। उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित रुद्रनाथ मंदिर बुग्यालों के मध्य स्थित है।
विज्ञापन
गोपेश्वर के समीप सगर गांव से जंगल और बुग्यालों से होते हुए 24 किलोमीटर की लंबी पैदल दूरी पार करते हुए रुद्रनाथ मंदिर जाया जा सकता है। बुधवार को दोपहर बाद रुद्रनाथ की उत्सव डोली ने रुद्रनाथ मंदिर में प्रवेश किया। कपाट खुलने के दौरान करीब 400 श्रद्धालु रुद्रनाथ पहुंचे हुए हैं। रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के मुख के दर्शन होते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham: बदरीनाथ धाम के लिए स्लॉट फुल, बाबा केदार के दर्शन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब से होंगे रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
इस बार रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का जिम्मा आचार्य पंडित हरीश भट्ट को सौंपा गया है। वहीं आज द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके बाद छह माह तक धाम में ही आराध्य की पूजा होगी। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंच गई थी।