फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Raksha bandhan 2021: champawat two girls prepare Epan rakhi for brother

रक्षाबंधन 2021: इस बार खास होगा राखी का त्योहार, भाइयों की कलाई पर सजेंगी ऐपण वाली राखियां

Tue, 27 Jul 2021 06:16 PM IST
अलका त्यागी सतीश जोशी ‘सत्तू’, अमर उजाला, चंपावत
सतीश जोशी ‘सत्तू’, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jul 2021 06:16 PM IST
सार

चंपावत जिला मुख्यालय के पूल्ड हाउस निवासी प्रांजलि लोहनी और बढ़ावे निवासी ममता जोशी सोशल मीडिया के माध्यम से ऐपण विधा को बढ़ावा दे रहीं हैं।

विज्ञापन
Raksha bandhan 2021: champawat two girls prepare Epan rakhi for brother
ऐपण राखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में पड़ रहे रक्षाबंधन त्योहार के लिए बहनों ने इस बार खास तैयारियां की हैं। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर इस बार भाइयों की कलाई पर कुमाऊं की लोककला ऐपण वाली राखियां सजेंगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... बांस, भीमल, पिरुल, रिंगाल का चमकेगा कारोबार, बड़े शहरों में खुलेंगे हस्तशिल्प उत्पादों के इम्पोरियम
विज्ञापन


चंपावत जिला मुख्यालय के पूल्ड हाउस निवासी प्रांजलि लोहनी और बढ़ावे निवासी ममता जोशी सोशल मीडिया के माध्यम से ऐपण विधा को बढ़ावा दे रहीं हैं। वह इस बार भी ऐपण कला वाली सस्ती और मनमोहक राखियां तैयार कर रही हैं। प्रांजलि और ममता ऐपण कला के क्षेत्र में अच्छा खासा नाम अर्जित कर चुकी हैं। उत्तराखंड की लोककला ऐपण अब भाई-बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन के साथ जुड़कर अपना एक अलग इतिहास बना रही है। प्रांजलि और ममता का कहना है जब हर बहन अपने भाई की कलाई पर लोककला ऐपण वाली राखी बांधेगी तो कुमाऊं की यह लोककला और ज्यादा समृद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार जल्दी बिक गई थी ममता की सभी राखियां
ममता का कहना है कि ऐपण वर्ल्ड संस्था के बैनर तले उन्होंने पिछले साल भी ऐपण वाली राखियां बनाईं थीं। इनकी लोगों के बीच अत्यधिक मांग रही। उनका राखियों का सारा स्टॉक जल्द खत्म हो गया था और अंतिम समय में कई लोगों को राखियां नहीं मिल सकीं थीं। इस बार वह बड़ी मात्रा में राखियां तैयार कर रहीं हैं। इसके लिए सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के ऐपण वर्ल्ड ऑफिशियल पेज पर ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं। (संवाद)

चर्चाओं में रहे हैं प्रांजलि के बनाए गंगा दशहरा द्वार पत्र
चंपावत जिला मुख्यालय के पूल्ड हाउस निवासी प्रांजलि लोहनी इससे पूर्व अपने हाथों से गंगा दशहरा द्वार पत्र बनाने से काफी चर्चाओं में रहीं हैं। इस बार उनका लक्ष्य ऐपण की राखियां तैयार कर इस लोककला को और समृद्ध करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed