फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pushkar Kumbh 2025 more than 25 thousand devotees have taken a dip in Mana village Saraswati river banks

Pushkar Kumbh: माणा गांव और सरस्वती नदी किनारे बनी रौनक, 25 हजार से अधिक श्रद्धालु लगा चुके डुबकी

Sun, 18 May 2025 01:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 May 2025 01:19 PM IST
सार

इस धार्मिक आयोजन को लेकर मान्यता है कि यहां पर इन दिनों 60 हजार देवी देवता स्नान करते हैं। दक्षिण भारत के श्रद्धालु भी इस शुभ अवसर पर नदी में डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदार बनने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Pushkar Kumbh 2025 more than 25 thousand devotees have taken a dip in Mana village Saraswati river banks
केशव प्रयाग में पुष्कर कुंभ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

माणा गांव के पास सरस्वती व अलकनंदा नदी के संगम पर चल रहे पुष्कर कुंभ में तीन दिन में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। दक्षिण भारत से हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

माणा गांव के केशव प्रयाग में 12 साल बाद लगे पुष्कर कुंभ से पूरे क्षेत्र में रौनक बनी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर संगम पर स्नान कर रहे हैं।
विज्ञापन


हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग पितरों के लिए पिंडदान भी कर रहे हैं। 10 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर मान्यता है कि यहां पर इन दिनों 60 हजार देवी देवता स्नान करते हैं। दक्षिण भारत के श्रद्धालु भी इस शुभ अवसर पर नदी में डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदार बनने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ धाम से माणा गांव तक सभी पूरे रास्ते पर श्रद्धालुओं से रौनक बनी हुई है। शनिवार को पुष्कर कुंभ के तीसरे दिन भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले, लगे जयकारे...पावन पल के साक्षी बने सैकड़ों श्रद्धालु

बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि अभी तक पुष्कर कुंभ में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर हर कदम पर फोर्स तैनात है। श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने में भी मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed