Uttarakhand: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले, लगे जयकारे...पावन पल के साक्षी बने सैकड़ों श्रद्धालु
Uttarakhand News: मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। मंदिर के कपाट खुलते ही शिवभक्तों ने जय रुद्रनाथ के जयकारे लगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह चार बजे विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर 500 से ज्यादा श्रद्धालु पावन पल के साक्षी बने। कपाट खुलते ही मंदिर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है।
शुक्रवार को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए पुंग बुग्याल पहुंची थी। इसके बाद शनिवार देर शाम को ही भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने मंदिर में पहुंच गई थी। शनिवार सुबह पुजारी सुनील तिवारी ने भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना और आरती की।
Kedarnath: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर तबीयत बिगड़ने से दो यात्रियों की गई जान, हार्ट अटैक से मौत की आशंका
भोग लगाने के बाद सुबह करीब 10 बजे भक्तों के साथ डोली ने अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। देर शाम को डोली अपने भक्तों के साथ रुद्रनाथ मंदिर में पहुंची। डोली के मंदिर परिसर में पहुंचते ही शिवभक्तों ने जय रुद्रनाथ के जयकारे लगाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.