फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   pushful become sick for the Tease Nurses. .

नर्सों को छेड़ने के लिए बीमार बनता था ये मनचला

Fri, 21 Oct 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Oct 2016 10:55 PM IST
सार

  • आया था मेडिकल टेस्ट कराने, पहुंच गया हवालात
  • बीमारी के बहाने अस्पताल जाकर करता था छेड़छाड़
  • नर्स से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
pushful become sick for the Tease Nurses. .
Nurse

विस्तार

बीमारी के बहाने से अस्पताल में आकर नर्सों से छेड़छाड़ करने वाला मनचला हवालात पहुंच गया। कई अस्पतालों में इस तरह की करतूत के कारण वह अस्पताल स्टाफ की नजरों में चढ़ गया था। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात उसकी करतूत भारी पड़ गई। पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। शर्मसार करने वाला यह मामला डालनवाला क्षेत्र के एक निजी अस्पताल का है। 
विज्ञापन


यह मामला उजागर हुआ तो उसके कई किस्से सामने आ गए। इंस्पेक्टर एसएस सामंत ने बताया कि गौतम रतूडी निवासी राजीव नगर थाना नेहरू कालोनी (मूल रुप से रुद्रप्रयाग) में किसी अस्पताल में टैक्निशियन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गौतम बीमारी का बहाना करके एक प्राइवेट अस्पताल में जा रहा था, जहां पर वह नर्सों के सामने अश्लील हरकतें करता था। पहले तो नर्स स्टाफ ने उसकी करतूतों को अनदेखा किया, लेकिन इलाज पूरा किए बिना ही वह फुर्र हो जाता था। 

डॉक्टरों की शिफ्ट बदलते ही अस्पताल पहुंच जाता था मनचला

pushful become sick for the Tease Nurses. .
Nurse

आरोपी उस समय अस्पताल में आता था, जब चिकित्सकों की शिफ्ट बदलती थी। इस दौरान उसे महिला नर्सों से इलाज करने के बहाने नापाक हरकतें करने का मौका मिल जाता था। नर्स स्टाफ ने चिकित्सकों से आरोपी की शिकायत कर दी था। 

बृहस्पतिवार रात पौने नौ बजे के करीब गौतम फिर बीमारी का बहाना करके अस्पताल पहुंच गया। पहले जैसी करतूत अंजाम दी तो अस्पताल स्टाफ ने आरोपी को पकड़कर धुनाई कर दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर्स की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पड़ताल में कई चौंकाने वाले तथ्य आया है। एक सरकारी अस्पताल में भी आरोपी इस तरह की घटना कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed