फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   prachand visit patanjali yogpeeth.

प्रचंड से मिलकर रामदेव ने किया बड़ा एलान, नेपाल में खोलेंगे फूड पार्क

Sun, 18 Sep 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 18 Sep 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
prachand visit patanjali yogpeeth.
nepal PM

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड रविवार को सुबह नौ बजे हवाई मार्ग से पतंजलि योगपीठ पहुंचे। प्रचंड के साथ उनकी पत्नी सीता दाह और बेटे प्रकाश दाह भी हरिद्वार पहुंचे। प्रचंड के साथ परिवहन मंत्री भी पतंजलि फूड पार्क पहुंचे और कार्यक्रम में भाग लिया। फूड पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि वह नेपाल में भी फूड पार्क की स्‍थापना करेंगे।

विज्ञापन


नेपाल के प्रधानमंत्री ने क‌हा कि योग को उत्पादन से जोड़कर रामदेव और बालकृष्‍ण ने इतिहास रचा है। मेरी यात्रा भारत-नेपाल के संबंधों में नया दौर लाएगी। प्रचंड ने कहा कि मैं भारत में चुनौती लेकर आया था और उत्साह लेकर जा रहा हूं। सुबह साढ़े 11 बजे वह हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेने के बाद हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन


प्रचंड ने यहां स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के साथ पतंजलि योगपीठ के विभिन्न प्रकल्पों का निरीक्षण किया। उधर, पुलिस द्वारा मीडिया को अंदर जाने नहीं दिया, जिस कारण मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचंड हवाई मार्ग से पतंजलि फूड पार्क पहुंचे। नेपाल के सीएम की सुरक्षा को लेकर देहरादून से आए आला अफसरों ने हरिद्वार में डेरा डाल दिया था। दिन भर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी तैयारी करते रहे।

हर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईपीएस अफसर के हाथ में रहेगी। यातायात व्यवस्था भी वरिष्ठ आईपीएस
अफसर ही संभालेंगे। शनिवार को पतंजलि योगपीठ कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देने के साथ रिहर्सल
भी की गई थी। इस दौरान खामियों पर मंथन कर दुरुस्त कर लिया गया।

पतंजलि के चप्पे-चप्पे पर होगी कड़ी नजर

prachand visit patanjali yogpeeth.
nepal PM

पतंजलि योगपीठ कैंपस में शनिवार को आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल, आईजी अंशुमान, डीआईजी पुष्पक ज्योति, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

आईजी ने बताया कि पदार्था, पतंजलि फेज वन एवं टू पर कार्यक्रम स्थल की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईपीएस ने संभाली। कोर कॉलेज से सड़क मार्ग से जब नेपाल के पीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे तब पांच मिनट पहले यातायात रोक दिया गया, ठीक ऐसा ही उनकी वापसी पर भी हुआ।

शनिवार को पुलिस फोर्स ने हर कार्यक्रम स्थल का चप्पा- चप्पा खंगाला। बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्कवॉयड ने पदार्था, पतंजलि योगपीठ फेज वन एवं टू में डेरा डाला। आईजी ने बताया कि शनिवार को रात भर पुलिस फोर्स कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद रहा।

शनिवार को कर दी गई उत्पाद की निकासी

prachand visit patanjali yogpeeth.
d

फूड पार्क एवं पतंजलि योगपीठ में रविवार होने से कर्मचारियों की भीड़ न के ही बराबर थी। शनिवार को फूड पार्क से उत्पाद की निकासी कर दी गई ताकि रविवार को निकासी की झंझट ही न रहे। 

इतना फोर्स रहेगा तैनात
पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा की जिम्मेदारी आईजी संजय गुंज्याल और आईजी अंशुमान के हाथ में थी। इनके अलावा आईपीएस अरुण मोहन जोशी, सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, जगतराम जोशी, नीरु गर्ग, नीलेश आनंद भरने भी व्यवस्था का अहम हिस्सा रहे।

छह अपर पुलिस अधीक्षक, दस सीओ, 15 निरीक्षक, 51 एसआई, 25 हेड कांस्टेबल, 490 कांस्टेबल, दस प्लाटून पीएसी, बीडीएस, एलआईयू, डॉग स्कवायड, दमकल विभाग, क्यूआरटी टीम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed