फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   postage stamp was released in the name of Gaura Devi, the pioneer of the Chipko movement

Chamoli News: चिपकाे आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी के नाम पर डाक टिक जारी, मनाई 100वीं जयंती

Sun, 26 Oct 2025 04:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Oct 2025 04:04 PM IST
सार

वनमंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जिस तरह से गौरा देवी ने वनों को बचाने के लिए संघर्ष किया उसी तरह पहाड़ की महिलाओं को भी वनों की रक्षा के लिए सदैव आगे रहना चाहिए।

विज्ञापन
postage stamp was released in the name of Gaura Devi, the pioneer of the Chipko movement
गौरा देवी के नाम पर डाक टिकट जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी की 100वीं जयंती रैणी गांव में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पौधरोपण कर गौरा देवी को याद किया। इस दौरान डाक विभाग की ओर से गौरा देवी के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डाक टिकट के साथ ही विशेष आवरण का विमोचन भी किया गया। शनिवार को गौरा देवी की कर्मभूमि रैणी में उनके जन्म शताब्दी के 100 साल पूरे होने पर नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की ओर से समारोह आयोजित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में वनमंत्री सुबोध उनियाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए गौरा देवी के कार्यों को याद किया और पाैधा रोपा। कहा कि जिस तरह से गौरा देवी ने वनों को बचाने के लिए संघर्ष किया उसी तरह पहाड़ की महिलाओं को भी वनों की रक्षा के लिए सदैव आगे रहना चाहिए। यह कार्यक्रम देहरादून में भी आयोजित किया जा सकता था लेकिन गौरा देवी का नमन करने के लिए इसे उनकी कर्मभूमि पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन


नौ में से सात शव बरामद: रुद्रप्रयाग में हुए हादसे में आज मलबे में मिलीं पांच मजूदर की लाशें, एक पैर बरामद हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जनभावना को देखते हुए निश्चित तौर पर गौरा देवी को भारत रत्न दिए जाने की मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। विधायक लखपत बुटोला ने गौरा देवी को भारत रत्न दिए जाने की पैरवी की। प्रसिद्ध पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट ने गौरा देवी की जन्म शताब्दी पर वीडियो के माध्यम से अपना संदेश भेजा। उन्होंने चिपको आंदोलन के दौरान गौरा देवी की ओर से पर्यावरण को बचाने के लिए किए कार्यों की सराहना कर आंदोलन के दिनों को याद किया।

इस मौके पर प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव प्रतिपालक आरके मिश्रा, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल शशि शालिनी कुजुर, जिला पंचायत सदस्य आयुषी बुटोला, नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, गौरा देवी के पुत्र चंदन सिंह राणा, सोहन सिंह राणा, बाली देवी, उखा देवी, जुट्ठी देवी, कलावती देवी, मंगुली देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed