फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Poonch Attack Uttarakhand Two Martyr Soldiers Of Pauri And Chamoli dead body reached Uttarakhand

Poonch Attack: उत्तराखंड पहुंचे बलिदानी गौतम और वीरेंद्र के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 25 Dec 2023 10:22 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Dec 2023 10:22 AM IST
सार

Uttarakhand News: बृहस्पतिवार को पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील में बफलियाज पुलिस स्टेशन मंडी रोड पर आतंकियों ने सैन्य वाहन पर हमला कर दिया था। जिसमें सेना के पांच जवान बलिदान हो गए थे। इसमें उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के दो वीर पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह भी थे।

विज्ञापन
Poonch Attack Uttarakhand Two Martyr Soldiers Of Pauri And Chamoli dead body reached Uttarakhand
सीएम धामी ने दोनों बलिदानी को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में बलिदान हुए गौतम कुमार और नायक वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर आज सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। पार्थिव शरीर को सेना के विमान से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया।

विज्ञापन


यहां सेना ने दोनों बलिदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, सीएम धामी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इसके बाद दोनों के पार्थिव शरीरों को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर भेजा गया। घर पर शहीदों के पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


Uttarkashi Tunnel Collapse: प्राथमिक जांच रिपोर्ट में हुए कई खुलासे, नियमों की अनदेखी की बात आ रही सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

 




बता दें कि बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में गढ़वाल मंडल के दो वीर बलिदानी हो गए थे। इनमें पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) और चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह थे। पहले बलिदानी के पार्थिव शरीर को दो दिन पहले उत्तराखंड लाया जाना था, लेकिन कई कारणों से नहीं लाया जा सका। 

 

गौतम की तैनाती 89 आर्म्ड कोर में थी, वहीं वीरेंद्र 15वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। वीरेंद्र का परिवार रुड़की में रहता है, लेकिन उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बमियाला में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed