{"_id":"6a44bf260f1a73b3d8043025","slug":"police-arrest-one-person-on-murder-charges-rajendra-singh-murder-case-solved-after-42-days-karanprayag-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karanprayag News: राजेंद्र सिंह की हत्या का 42 दिन बाद खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karanprayag News: राजेंद्र सिंह की हत्या का 42 दिन बाद खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Wed, 01 Jul 2026 12:51 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के आरोप में गैरसैंण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 42 दिन बाद हत्या का खुलासा किया। 18 मई को गैरसैंण के देवपुरी का युवक राजेंद्र सिंह लापता हो गया था। जिसका शव 23 मई को गांव के पास मिला। तब ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड पहुंचा मानसून: अगले चार दिन झमाझम बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन और बाढ़ का खतरा
विज्ञापन
इसके साथ ही खुलासा न होने पर एक जुलाई को गैरसैंण कोतवाली और तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी थी। इससे पहले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थानाध्यक्ष मनोज सिरौला ने कहा कि मामले में पूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन