जागेश्वर धाम में पूजन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की तैयारी, पर्यटकों को मिलेगी सुविधा
- जनवरी माह में मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाएगा विमोचन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम को धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भारत ही नहीं विश्व पटल पर ख्याति दिलाने के उद्देश्य से मंदिर प्रबंधन समिति जागेश्वर के बारे व्यापक जानकारीयुक्त वेबसाइट तैयार कर रही है।
वेबसाइट के जरिए देश-विदेश के श्रद्धालु और पर्यटकों को यहां मंदिर में होने वाले शिवार्चन, महामृत्युंजय जाप, ग्रह दोष निवारण पूजन के साथ ही भंडारा आदि कराने के लिए पूर्व में ही ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकेंगे ताकि तय तिथि में मंदिर पहुंचने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो।
एनआईसी अल्मोड़ा के सहयोग से तैयार की जा रही इस वेबसाइट का विमोचन माघ (जनवरी) माह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथों कराया जाएगा।
जागेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। श्रावण माह के साथ ही गर्मियों के सीजन में भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक जागेश्वर आते हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले ज्यादातर श्रद्धालुओं को जागेश्वर धाम और यहां की पूजा पद्धति आदि के बारे में विशेष जानकारी नहीं होती।
इसे देखते हुए बीते दिनों मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के साथ ही मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारियों ने जागेश्वर धाम के बारे में व्यापक जानकारी वाली वेब साइट बनाने का फैसला लिया था। इन दिनों एनआईसी अल्मोड़ा के सहयोग से वेबसाइट तैयार करने का काम चल रहा है।
पहुंचने का रूट और साधन का भी विवरण होगा
मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि वेबसाइट में जागेश्वर मंदिर का इतिहास, मंदिर की मान्यता, विभिन्न पूजाओं की जानकारी, यहां होने वाले महत्वपूर्ण मेले आदि के बारे में जानकारियों के साथ ही जागेश्वर तक पहुंचने का रूट और साधन आदि का भी विवरण दिया जा रहा है। वेब साइट में जागेश्वर धाम में सूचीबद्ध सभी पुजारियों का नाम और उनके फोन नंबर आदि भी उपलब्ध होंगे।
मंदिर का आय-व्यय विवरण भी होगा ऑनलाइन
प्रंबधक भगवान भट्ट के मुताबिक पारदर्शिता के लिहाज से हर साल आय-व्यय की ऑडिट रिपोर्ट भी वेबसाइट में ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी ताकि कोई भी व्यक्ति इसका अवलोकन कर सके।