फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navratri worship

मां कूष्मांडा की हुई पूजा, आज मां स्कंदमाता का पूजन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
navratri worship
मां कूष्मांडा की हुई पूजा, आज मां स्कंदमाता का पूजन -नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने कूष्मांडा स्वरूप का विधि-विधान से किया पूजन माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन शनिवार को मां के कूष्मांडा स्वरूप का पूजन किया गया। भक्तों ने मां का भव्य श्रृंगार किया और उनसे सुख, समृद्धि की मनोकामना मांगी। रविवार को पांचवें दिन स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की जाएगी। सर्वप्रथम भक्तों ने देव स्थान की सफाई की। देवी को चुनरी चढ़ाई और श्रृंगार किया। मां दुर्गा का सप्तशती का पाठ पढ़ा गया। मां देवी के कूष्मांडा स्वरूप का वर्णन किया गया, जिसमे मां की दिव्य शक्ति के बारे में बताया। लोगों ने मां से स्वस्थ जीवन और सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, लोगों ने घर पर एकांतवास में पूजा-अर्चना की। इस दौरान लोग भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed