फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navratr poojan

अष्टमी पर खिलाया जरूरतमंदों को भोजन, रामनवमी आज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
navratr poojan
अष्टमी पर खिलाया जरूरतमंदों को भोजन, रामनवमी आज -लोगों के अष्टमी में खोले व्रत, कन्या पूजन का भोजन जरूरतमंदों को खिलाया - अन्य लोगों ने भी कन्याओं का प्रसाद व दक्षिणा उनके घरों पर भेजी, लॉक डाउन के कारण घरों पर आयोजन नहीं माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। बुधवार को नवरात्र की अष्टमी पर कई लोगों ने कन्या पूजन के बजाय जरूरतमंदों की सेवा की। उन्होंने कन्याओं को खिलाया जाने वाला प्रसाद जरूरतमंदों को खिलाना जरूरी समझा। वहीं, कोरोना संक्रमण के चलते अन्य लोगों ने कन्याओं का प्रसाद व दक्षिणा उनके घर भिजवाकर समझदारी भी दिखाई। दो अप्रैल को राम नवमी होगी। बुधवार को अष्टमी पर कई व्रती महिलाओं ने कन्या पूजन कर अपना व्रत खोला। लॉक डाउन के चलते लोगों ने इस नवरात्र पर बडे आयोजन नहीं किए। लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से कन्याओ के घरों में ही प्रसाद व दक्षिणा भेजी। हालांकि, कुछ घरों में कन्या पूजन भी हुआ, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा। वहीं, कई लोगों ने दान-धर्म के इस पुण्य अवसर पर जरूरतमंद लोगों को भी श्रद्धाभाव से खाना खिलाया। जबकि अन्य लोग राम नवमी में व्रत खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed