फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Namaz Controversy in chamoli Muslims in Jyotirmath will offer prayers in their homes lock the building

Chamoli: अपने घरों में ही नमाज पढ़ेंगे मुस्लिम, विवाद उठने के बाद बोर्ड बैठक में भवन पर ताला लगाने का निर्णय

Sat, 21 Feb 2026 01:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 Feb 2026 01:08 PM IST
सार

नगर पालिका के भवन में नमाज पढ़ने से उठे विवाद के बाद भवन पर ताला लगाने का निर्णय लिया गया। साथ मुस्लिम अब अपने घरों में ही नमाज पढ़ेंगे।

विज्ञापन
Namaz Controversy in chamoli Muslims in Jyotirmath will offer prayers in their homes lock the building
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर क्षेत्र ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के भवन में नमाज पढ़ने के मामले को प्रशासन ने पूरी तरह से सुलझा लिया है। मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों पर ही नमाज पढ़ेंगे। वहीं नगर पालिका की ओर से भवन पर ताला लगा दिया गया है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ज्योतिर्मठ में नगर पालिका के भवन में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो गया था। जिसपर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से इसकी शिकायत की थी। मामला बढ़ता देख नगर पालिका की बृहस्पतिवार देर शाम को तुरंत बोर्ड बैठक हुई, जिसमें इस भवन पर ताला लगाने और मुस्लिम समुदाय को नमाज पढ़ने के लिए अपनी व्यवस्था करने को कहा गया।

विज्ञापन

शत प्रतिशत लोगों का सत्यापन करने के लिए निर्देश
एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके लिए नगर पालिका से हॉल के लिए विधिवत अनुमति नहीं ली गई थी। उस स्थान को बंद कर दिया गया है। यह निर्णय लिया गया कि मुस्लिम अपने घरों में नमाज अदा करेंगे, इसपर मुस्लिम समुदाय ने सहमति दी है। नगर में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है। किसी भी तरह से माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ ज्योतिर्मठ थाने को नगर में बाहर के शत प्रतिशत लोगों का सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया गया है। यदि किसी एजेंसी के पास कोई कर्मचारी मिलते हैं जिनका सत्यापन नहीं कराया गया है तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की मौजूदगी में घरों पर पढ़ी जुमे की नमाज

नगर पालिका के भवन में नमाज पढ़ने से उठे विवाद के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज निजी आवास पर पढ़ी गई। इफ्तेखार मलिक का कहना है कि हम 35 साल से यहां रह रहे हैं। पहले भी नगर पालिका के भवन पर रमजान की नमाज पढ़ी जाती रही है, तब पर्ची कटवाई जाती थी लेकिन इस बार लिखित अनुमति नहीं होने पर विवाद खड़ा हुआ। रमजान की नमाज अदा करना घर के अंदर संभव नहीं होता है। इसके लिए हॉल की जरूरत होती है। इस दौरान वहां पुलिस भी तैनात रही।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  मौसम खुला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा, आने वाले दिनों में फिर बारिश-बर्फबारी

विवाद से भाईचारे पर नहीं पड़ेगा असर

सलीम राजा का कहना है कि हमारे पूर्वज कई वर्षों से यहां रहते आए हैं। कभी कोई दिक्कत नहीं आई है। नगर पालिका के हाल में नमाज पढ़ने को लेकर जो विवाद हुआ उससे भाईचारे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed