फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Murdered for not paying Goat money Police revealed the death of Bhajan Ram Case Dewal Chamoli Crime News

Chamoli: बकरी के पैसे नहीं चुकाए तो तालाब में डुबोकर कर दी हत्या, थराली पुलिस ने किया भजन राम की मौत का खुलासा

Wed, 22 May 2024 04:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल/थराली (कर्णप्रयाग)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल/थराली (कर्णप्रयाग) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 22 May 2024 04:32 PM IST
सार

थराली पुलिस ने ऐरठा गांव के भजन राम की मौत का खुलासा किया। हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Murdered for not paying Goat money Police revealed the death of Bhajan Ram Case Dewal Chamoli Crime News
भजन राम की मौत का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली देवाल के ऐरठा गांव के भजन राम की मौत का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के अनुसार बकरी का पैसा नहीं चुकाने के चलते भजन राम को तालाब में डुबोकर मारा गया। जिसमें एक आरोपी को गिराफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


छह मई को देवाल ब्लाक के ऐरठा गांव के भजन राम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर गदेरे में मिला था। मृतक भजन राम अपने घर से पास के किसी गांव में शादी समारोह में शामिल होने के गया था। मृतक के पुत्र भवान राम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके साथ तीन और लोग थे।
विज्ञापन


पिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए भवान राम ने जांच की मांग की थी। मामले को संवेदशनशील देखते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने इसकी जांच की। देवेंद्र पंत ने बताया कि जांच में मौड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने भजन राम की हत्या की बात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib Yatra:  राज्यपाल गुरमीत सिंह की मौजूदगी में श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, 25 को खुलेंगे कपाट

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन साल पहले मृतक भजन राम ने महेंद्र सिंह कुछ बकरियां  बिना पूछे बेच दी। और महेंद्र के बार-बार मांगे जाने पर भी पैसा नहीं दिया। छह मई को महेंद्र और भजनराम ने साथ में शराब पी। और फिर महेंद्र ने गदेेरे में भजनराम को धक्का दे दिया। जिससे भजनराम गदेरे में बने तालाब में गिर गया। महेंद्र ने कुछ देर तक भजनराम को पानी भी दबाकर रखा। जिससे भजनराम की मौत हो गई। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में  पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed