फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Missing Indian Army Soldier Family in uttarakhand Afraid And Pray for Help him

बर्फ में फिसलकर पाकिस्तानी सीमा से लापता जवान का नहीं कोई सुराग, परिवार को मां भराड़ी से आस

Mon, 13 Jan 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदिबदरी(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदिबदरी(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Missing Indian Army Soldier Family in uttarakhand Afraid And Pray for Help him
लापता जवान राजेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के गुलमर्ग में तैनात पज्याणां गांव निवासी हवलदार राजेंद्र सिंह के बर्फीले इलाके में फिसलकर पाकिस्तानी सीमा में पहुंचने के बाद से लापता होने की खबर के बाद लोग उनकी कुशलता के लिए मां भराड़ी देवी से कामना रहे हैं। सैनिक राजेंद्र के लापता होने की खबर जैसे ही परिजनों व ग्रामीणों को पता चली, तो परिवार व गांव में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


हवलदार राजेंद्र सिंह ने प्राथमिक शिक्षा अपने गांव की प्राइमरी पाठशाला से प्राप्त की है। उसके बाद वर्ष 1998 जनता हाईस्कूल पौंजाण से 10वीं पास किया। उनके शिक्षक बचन नेगी ने बताया कि राजेंद्र सिंह व्यवहार कुशल अनुशासित हैं। राजेंद्र सिंह के बर्फीली इलाके में लापता होने की खबर मिलने के बाद उनके शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता सहित पूरे क्षेत्र के लोग उनकी कुशलता की कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन

पैतृक घर में केवल पत्नी व बच्चे

राजेंद्र सिंह के भाई कुंदन सिंह व अवतार सिंह अपने पिता रतन सिंह के साथ देहरादून गए हैं। घर में केवल उनकी पत्नी व बच्चे हैं। बृहस्पतिवार से बदहाल परिजन व ग्रामीण गांव की आराध्य मां भराड़ी देवी से राजेंद्र सिंह के सकुशल लौटने की कामना कर रहे हैं।

पज्याणां गांव के गोपाल नेगी, मुकुंद सिंह, भगवान सिंह, रघुवीर सिंह, बलवंत सिंह, चमन सिंह ने कहा कि राजेंद्र सिंह को खोजने के लिए सरकार को प्रयास तेज करना चाहिए। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने देहरादून राजेंद्र सिंह के घर जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाकर मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री से राजेंद्र को शीघ्र सकुशल खोजने की गुहार लगाई है।

राजेंद्र 2002 में सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। सेना में भर्ती के बाद अंबीवाला सैनिक कालोनी देहरादून में उन्होंने घर बना लिया। वे प्रतिवर्ष वर्ष अपने गांव पज्याणां आते रहते हैं।

लापता जवान की मदद को सीडीएस जनरल से की बात

प्रेमनगर स्थित सैनिक कॉलोनी अंबीवाला निवासी भारतीय सेना के 11वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी बीते दिनों से गुलमर्ग के अग्रिम पोस्ट से लापता हैं, उनकी मदद के लिए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल विपिन रावत से फोन पर बात की।

रविवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने लापता सैनिक के परिजनों से मुलाकात की और जल्द ही शुभ समाचार आने की बात कही। विधायक ने फोन पर चीफ  ऑफ  डिफेंस स्टॉफ  जनरल विपिन रावत से बात कर मदद का अनुरोध किया। इस दौरान राजीव गुरुंग, सिकंदर सिंह, लापता जवान के भाई अवतार सिंह एवं रघुवीर सिंह नेगी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed