फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mayor inspection of food distribution center

मेयर ने किया भोजन वितरण व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
mayor inspection of food distribution center
मेयर ने किया भोजन वितरण व्यवस्थाओं का निरीक्षण माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने शुक्रवार को शहरभर में जरूरतमंदों को भोजन वितरण करने में जुटी संस्थाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने खाना पकाने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता व साफ-सफाई की स्थिति का जांची। सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं उचित पाई गई। मेयर गामा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाराणा प्रताप देहरादून की ओर से बडोंवाला (शिमला बाईपास) में चल रहे भोजन पकल्प में पहुंचे। उन्होंने केंद्र व्यवस्था प्रमुख राजेश नौटियाल से आवश्यक जानकारी ली, जिसके बाद उन्होंने कार्यों की सराहना की। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय, अनिता भंडारी, नरेंद्र सामंत, राजेन्द्र भंडारी, सोनू, मोहन वोहरा, कमल वोहरा, नगर कार्यवाह चंद्रशेखर जोशी, तरुण आनन्द मौजूद रहे। वहीं, दून यूनिवर्सिटी की ओर से बांटे जा रहे पैकेट का भी मेयर ने जायजा लिया। यहां भी खाने की गुणवत्ता की सराहना की।प्रो. कुसुम अरुणाचलम, डॉ. अर्चना, डॉ. चंद्रिका, मदुरेन्द्र, चारू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed