{"_id":"5d90d7158ebc3e017347770c","slug":"male-and-female-under-23-trial-process-will-start-from-1st-october-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: एक अक्टूबर से शुरू होगी पुरुष-महिला अंडर-23 की ट्रायल प्रक्रिया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
उत्तराखंड: एक अक्टूबर से शुरू होगी पुरुष-महिला अंडर-23 की ट्रायल प्रक्रिया
Mon, 30 Sep 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 30 Sep 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड की पुरुष अंडर-23, महिला अंडर-23 व महिला अंडर-19 टीम के ट्रायल की प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि पुरुष अंडर-23 टीम के ट्रायल के लिए एक अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक पंजीकरण होंगे। इसके बाद छह व सात अक्टूबर को जिला स्तरीय ट्रायल होंगे, जिसमें चयनित खिलाड़ी नौ व दस अक्तूबर को मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। गढ़वाल मंडल के ट्रायल देहरादून और कुमाऊं के हल्द्वानी में होंगे।
विज्ञापन
वहीं, महिला अंडर-23 टीम के चयन के लिए सीधे फाइनल ट्रायल लिया जाएगा, जो हल्द्वानी के मलकानी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इच्छुक खिलाड़ी नौ व दस अक्टूबर को पंजीकरण फार्म ले सकते हैं। जबकि दस व 11 अक्टूबर को फाइनल ट्रायल लिए जाएंगे। अंडर-19 के ट्रायल भी हल्द्वानी के मलकानी क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए दीपक मेहरा से 9758851484 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
ड्रेस की क्वालिटी पर सवाल उठे
उत्तराखंड सीनियर टीम की ड्रेस की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़े होते नजर आ रहे हैं। टीम के कई खिलाड़ियों की जर्सी व लोवर से धागे निकलने लगे हैं। जबकि नई ड्रेस के साथ उतरी थी उत्तराखंड टीम ने अभी महज तीन मैच ही खेले हैं।
विज्ञापन
हालांकि ड्रेस की क्वालिटी पर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। इस पर सीएयू के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि अभी तक मेरे संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि ऐसी शिकायत आती है तो जांच की जाएगी।