फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Malari-Niti Highway Chamoli Three feet snow team returned from the route Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: बर्फ से ढका चीन सीमा क्षेत्र का अंतिम गांव, मलारी-नीती हाईवे पर तीन फीट बर्फ, टीम रास्ते से लौटी

Tue, 12 Mar 2024 03:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Mar 2024 03:21 PM IST
सार

मलारी में अभी करीब दो फीट तक बर्फ जमा है। सोमवार को नीती गांव में बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा लेने जा रहे भोटिया जनजाति के ग्रामीणों को फरकिया गांव से ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Malari-Niti Highway Chamoli Three feet snow team returned from the route Uttarakhand News in hindi
मलारी-नीती हाईवे पर तीन फीट बर्फ, टीम रास्ते से लौटी - फोटो : Amar ujala

विस्तार

चमोली में चीन सीमा क्षेत्र का अंतिम गांव नीती इन दिनों बर्फ से ढका हुआ है। नीती गांव में बर्फबारी से हुए नुकसान का निरीक्षण करने जा रहे भोटिया जनजाति के ग्रामीण फरकिया गांव से ही लौट आए। गांव से आगे मलारी-नीती हाईवे पर करीब तीन फीट बर्फ जमा है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया, फरकिया गांव से आगे नीती हाईवे बर्फ से ढका है, जबकि मकानों में बर्फ जमा है। वहीं, मलारी में अभी करीब दो फीट तक बर्फ जमा है। सोमवार को नीती गांव में बर्फबारी से हुए नुकसान का जायजा लेने जा रहे भोटिया जनजाति के ग्रामीणों को फरकिया गांव से ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन

कागा गांव के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया, फरकिया गांव से आगे हाईवे पर करीब तीन फीट बर्फ जमा है, जिससे नीती गांव तक वाहन नहीं जा पा रहे हैं। बीआरओ की ओर से यहां बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। वहीं, काली मंदिर और भापकुंड के पास हाईवे पर हिमखंड पसरे हैं, लेकिन हिमखंड काटकर बीआरओ ने हाईवे खोल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Politics:  केंद्र की सत्ता में प्रदेश के नेताओं की रही धमक, इन्होंने संभाले केंद्र में अहम मंत्रालय

कहा, नीती घाटी के ग्रामीण सर्दियों में जिले के निचले क्षेत्रों में निवास करते हैं, जबकि ग्रीष्मकाल के लिए अप्रैल माह में अपने पैतृक गांवों में पहुंच जाते हैं, लेकिन इस बार घाटी में अधिक बर्फबारी होने से ग्रामीणों को दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed