फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Makar Sankranti 2023: Uttarakhand Adibadri temple opened for devotees after a month

Uttarakhand: एक महीने बाद श्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट, मेला भी हुआ शुरू

Sun, 15 Jan 2023 04:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी
संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Jan 2023 04:54 PM IST
सार

सबसे पहले पुजारी चक्रधर थपलियाल ने सर्वप्रथम आदिबदरीनाथ जी को सप्तशिंधु के जल से स्नान कराया। फिर उनका क्रीट, मुकुट, छत्र, पीत वस्त्र, फूलों के हार व रोली कुमकुम से श्रृंगार किया और इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2023: Uttarakhand Adibadri temple opened for devotees after a month
आदिबदरी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आदिबदरी मंदिर के कपाट पौष माह में बंद रहने के बाद रविवार को मंत्रोच्चार के साथ सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ एक सप्ताह का आदिबदरीनाथ का महाभिषेक समारोह, शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेला भी शुरू हो गया।

रविवार को सबसे पहले पुजारी चक्रधर थपलियाल ने सर्वप्रथम आदिबदरीनाथ जी को सप्तशिंधु के जल से स्नान कराया। फिर उनका क्रीट, मुकुट, छत्र, पीत वस्त्र, फूलों के हार व रोली कुमकुम से श्रृंगार किया और इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए। उसके बाद भगवान को फल-फूल, दूध, घृत का भोग लगाया व पंचज्वाला आरती उतारी।

विज्ञापन


गढ़वाल राइफल कीर्तन मंडप में जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी ने मेले का उद् घाटन किया। उन्होंने समिति को विधायक अनिल नौटियाल के निर्देश पर डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। महाभिषेक समारोह में एक सप्ताह तक चलने वाले श्रीमद्भागवत कथा पुराण के प्रथम दिन कथा वाचक आचार्य रोहित मैखुरी ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश नेगी, भुवनेश्वरी आश्रम के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी, अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा, महासचिव हिमेंद्र कुंवर, नंदा पंवार, राजेंद्र सगोई, विजय चमोला, बीरेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed