फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan holds public meeting in Almora

Uttarakhand Election 2022 : बाखली के खेल मैदान से सीएम शिवराज ने चलाए कांग्रेस पर शब्दबाण, कहा- जो आपस में ही उलझें हैं, वह प्रदेश का भला कैसे करेंगे

Thu, 10 Feb 2022 08:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौखुटिया (अल्मोड़ा) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Feb 2022 08:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बेराजगारी भत्ता देने और सिलिंडर के दाम कम करने की बात कहने वाली कांग्रेस पहले राजस्थान, पंजाब जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में ये सब करके दिखाए। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan holds public meeting in Almora
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेता केकड़ों की तरह एक दूसरे की टांग खिंचाई कर आपस में ही उलझे हैं, भला वह पार्टी प्रदेश और क्षेत्र का भला कैसे कर सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पीएम मोदी की बदौलत ही देश की जनता की जान बच पाई है। उनके नेतृत्व में तुरंत वैक्सीन का निर्माण हुआ और लोगों को मुफ्त में डोज लगनी शुरू हुई। 

विज्ञापन


बाखली के खेल मैदान में आयोजित जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और पूर्व सीएम हरीश रावत पर जमकर शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बेराजगारी भत्ता देने और सिलिंडर के दाम कम करने की बात कहने वाली कांग्रेस पहले राजस्थान, पंजाब जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में ये सब करके दिखाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022:  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- भाजपा में कार्यकर्ता बनने के लिए करना पड़ता संघर्ष, लेकिन कांग्रेस में पैदा होते ही बन जाते हैं नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह सत्रह साल से एमपी के मुख्यमंत्री हैं। पहले विदेश में जाते थे, तो कोई इज्जत नही होती थी, लेकिन अब मोदी जी जैसे प्रधानमंत्री की बदौलत विदेशी में भी भारत का नाम सुनते ही बड़ा सम्मान देते हैं। यही बदलते भारत की असली तस्वीर है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही, सदानंद पांडे, चेतना नेगी, ममता भट्ट, बिंदेश्वरी पांडे, गणेश नायक, उमेश भट्ट, सुरेंद्र मनराल आदि थे। संचालन मुकेश पांडे और पूरन संगेला ने किया। 

अगली बार मामी को लेकर आऊंगा: शिवराज
मामा, मामा की गूंज के बीच शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार वह अकेले आए हैं, परंतु भाजपा की सरकार बनने पर अगली बार मामी को लेकर आएंगे और आप लोगों के घरों में रोटी भी खाऐंगे। 

देवी देवताओं को किया याद
एमपी के सीएम ने राज्य आंदोलन व आजादी के आंदोलन में चौखुटिया घाटी के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के उत्साह को देखते हुए दूनागिरि माता, भूमिया देवता, मनसा देवी व भैरवगढ़ी देवता भी प्रसन्न हो रहे होंगे।

हरिद्वार में बनेगा शहीद बिपिन रावत स्मृति द्वार : शिवराज सिंह चौहान

पथरी (हरिद्वार) में  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से हरिद्वार में द्वार बनाया जाएगा। उत्तराखंड में शहीदों की याद में पांचवां धाम सैन्य धाम बनेगा। उत्तराखंड के पौराणिक और ऐतिहासिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। 

पथरी के दुर्गागढ़ में भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में आयोजित जनसभा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ उत्तराखंड का भी चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि डेरी, बागवानी और कई योजनाओं में अनुदान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दोबारा भाजपा सरकार बनने पर राज्य के 50 हजार बेरोजगारों को नौकरियां दी जाएंगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में गन्ने का दाम 29 रुपये बढ़वाने में स्वामी यतिश्वरानंद का योगदान रहा है। इससे किसानों को सीधा फायदा हुआ है। उन्होंने भाजपा के स्वामी यतीश्वरानंद के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कश्यप, मिथलेश चौहान, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिश्वरानंद जनसभा में देरी से पहुंचे। 

हरीश रावत से लेकर गांधी परिवार पर कसा तंज 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को हास्य कलाकार बताया। तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रिंयका गांधी, दामाद वडेरा चारधाम हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत मुसलमानों के हितैषी हैं। हरिद्वार ग्रामीण से कभी हरीश रावत चुनाव लड़ते हैं तो अब बेटी अनुपमा रावत चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed