फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Loksabha Election 2024 bjp candidate Anil Baluni road show in Rudraprayag and Karnaprayag Huge Crowd

रुद्रप्रयाग-कर्णप्रयाग में अनिल बलूनी का रोड शो: कहा-कार्यकर्ताओं के लिए खून भी बहाना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा

Wed, 20 Mar 2024 08:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/कर्णप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/कर्णप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Mar 2024 08:11 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: बलूनी ने कहा कि कार्यकर्ता मेरी जीत के लिए संघर्ष और मेहनत कर रहे हैं। अगर, मुझे अपने कार्यकर्ताओं के लिए अपना खून भी बहाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।

विज्ञापन
Loksabha Election 2024 bjp candidate Anil Baluni road show in Rudraprayag and Karnaprayag Huge Crowd
भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए गढ़वाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपना प्रचार शुरू करते हुए जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में रोड शो किया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। बलूनी का रोड शो आर्मी बैंड की धुन से शुरू हुआ, जो मुख्य बाजार होते हुए केदारनाथ तिराहे तक पहुंचा।

विज्ञापन


यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेरी जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष व मेहनत कर रहे हैं। अगर, मुझे अपने कार्यकर्ताओं के लिए अपना खून भी बहाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। कहा कि, भाजपा प्रदेश की पांचों सीट पर जीत दर्ज कर रही है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदेई शाह, पार्टी जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक शैलारानी रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड में 75 फीसदी मतदान के लिए योजना तैयार, वोटरों को ऐसे किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

19 अप्रैल के बाद बची खुची कांग्रेस भी हो जाएगी खत्म: बलूनी

वहीं, अनिल बलूनी ने कर्णप्रयाग में भी पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार में रोड शो किया। साथ ही भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंंभ किया। इस दौरान बलूनी ने कहा कि 19 अप्रैल के बाद देश में बची खुची कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी।

बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गढ़वाल और उत्तराखंड से खास लगाव है। जिसके चलते कई उत्तराखंडियों को देश की अहम जिम्मेदारी दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गढ़वाल लोक सभा के हर शहर और गांव का विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed