फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Election campaign Defense Minister Rajnath Singh Jansabha Today in Gauchar

Election: चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे रक्षामंत्री, गौचर में जनसभा में बोले-बस एक बात दिलाना चाहता हूं याद

Fri, 12 Apr 2024 01:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Apr 2024 01:38 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे। गौचर में आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए समर्थन मांगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand Election campaign Defense Minister Rajnath Singh Jansabha Today in Gauchar
राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गौचर पहुंचे। यहां चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि "मैं आप सभी को बस एक बात याद दिलाना चाहता हूं, मैं कभी भी किसी भी पीएम की आलोचना नहीं करता, चाहे वह कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि एक बार बहुत ईमानदारी से राजीव गांधी ने इस बात को स्वीकार किया था। उन्होंने 100 पैसे भेजे, लेकिन लोगों तक केवल 14 पैसे ही पहुंच पाए। किसी ने भी उस चुनौती को स्वीकार नहीं किया, लेकिन पहली बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक जन धन खाता खोला जाना चाहिए यहां तक कि मैं भी यह नहीं समझ पा रहा था कि प्रधानमंत्री हर किसी के लिए खाता क्यों खोल रहे हैं।
विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्मिक भूमि है। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का काम उत्तराखंड करता है। इस देवभूमि के लोग जान हथेली पर रख कर देश की रक्षा करते हैं।कहा कि उत्तराखंड के लोग भी सेवा के प्रति समर्पित होते हैं और पीएम मोदी भी देश और देशवासियों कि सेवा के लिए ही पीएम हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए जनसमर्थन मांगते हुए कहा कि उत्तराखंड के इगास पर्व को अनिल बलूनी ने पहचान दिलाई है। यहां जनसभा के बाद वह लोहाघाट और काशीपुर में रैली करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

14 अप्रैल को तीन जनसभाएं करेंगे सीएम योगी
उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार मैदान में नजर आएंगे। रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून में जनसभा करेंगे। इससे पहले शनिवार को उनकी हल्द्वानी में जनसभा होगी। योगी 14 अप्रैल को तीन जनसभाएं करेंगे। सबसे पहले वह श्रीनगर गढ़वाल में जनसभा करेंगे।

ये भी पढ़ें...PM Modi Rishikesh Visit: उम्मीदवारों के लिए गारंटी पक्की करने आए थे मोदी, कांग्रेस को निशाने पर रखा

इसके बाद उनकी रुड़की में जनसभा होगी और फिर शाम को वह देहरादून के बन्नू स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोटद्वार में रोड शो करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 17 अप्रैल को चकराता में जनसभा करेंगे। उनका सहसपुर में भी रोड शो होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed