फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lock down faliure in mohalla

लॉक डाउन के लिए खतरा बन रहे असामाजिक तत्व

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
lock down faliure in mohalla
लॉक डाउन के लिए खतरा बन रहे असामाजिक तत्व - गली-मोहल्लों में ग्रुप में बेखौफ घूम रहे युवा, स्थानीय लोगों के समझाने के बाद भी सुन नही रहे - पुलिस भी मुख्य सड़कों पर दिखा रही सख्ती, भीतरी मोहल्लों में नहीं दिख रही सक्रियता माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। भले ही मुख्य सड़कों पर लॉक डाउन का असर साफ देखने को मिल रहा हो, लेकिन कई गली-मोहल्लों में असामाजिक तत्व लॉक डाउन को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। ग्रुप में जमावड़ा लगाकर वे न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल रहे, बल्कि संक्रमण रोकने को सरकार के प्रयासों पर भी पानी फेर रहे हैं। इंजीनियर एनक्लेव, खुड़बुड़ा, पार्क रोड, गांधी ग्राम, कांवली रोड व अन्य इलाकों में युवाओं को ग्रुप में घूमते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों के समझाने के बाद भी इन पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा। पुलिस मुख्य चौराहों में तो सख्ती कर रही, लेकिन अंदर के इलाकों में अभी तक खास सक्रियता दिखाती नजर नहीं आई है। इसके कारण ये युवा असामाजिक तत्वों के रूप में घरों से बाहर निकल रहे हैं। जाहिर है कि पुलिस प्रशासन को गली-मोहल्लों में भी सक्रियता दिखाने की जरूरत है। क्योंकि जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed