फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Land selected for Badrish dhirubhai Ambani Chandan vatika in karnataka

बदरी-केदार के लिए कर्नाटक के सिमोगा में बनेगी ‘चंदन वाटिका’, बदरीश धीरुभाई अंबानी होगा नाम

Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
सार

  • बीकेटीसी ने कर्नाटक के सिमोगा जिले में चयनित की जमीन
  • बदरी-केदार की पूजा के लिए वाटिका में तैयार होगा चंदन

विज्ञापन
Land selected for Badrish dhirubhai Ambani Chandan vatika in karnataka
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति जल्द कर्नाटक में ‘चंदन वाटिका’ तैयार कर लेगी। इसके लिए कर्नाटक में जमीन का चयन कर लिया गया है। खास बात यह है कि जमीन में पहले से चंदन के पौधे लगे हैं।  

विज्ञापन


बदरी-केदार मंदिर में होने वाली पूजाओं में चंदन का विशेष महत्व है। दोनों धामों में प्रति वर्ष करीब दो क्विंटल चंदन और चंदन की लकड़ी की खपत होती है। पिछले कुछ समय से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को चंदन जुटाने में काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


मांग के अनुरूप चंदन नहीं मिल पा रहा था। बीते यात्रा सीजन में उद्योगपति मुकेश अंबानी जब बदरीनाथ धाम आए तो उन्होंने समिति को कर्नाटक में चंदन वाटिका तैयार करने के लिए जगह तलाशने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव पास कर मुकेश अंबानी करेंगे दान

इसका नाम उन्होंने बदरीश धीरुभाई अंबानी चंदन वाटिका रखने का प्रस्ताव दिया था। इसके चलते बदरीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह और अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी जमीन तलाशने कर्नाटक पहुंचे।

कई जगह जमीन देखने के बाद कर्नाटक के सिमोगा जिले की तहसील शिकारीपुर में नेशनल हाईवे से लगी जमीन दिखी। करीब चार एकड़ में फैली इस जमीन में 2400 चंदन के पौधे लगे हैं। समिति ने जमीन के स्वामी से बात की तो उन्हें इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि जमीन के स्वामी महालिंगेश्वर हैं। वह हाईवे से लगी इस जमीन को सर्किल रेट पर देंगे। जल्द इसका प्रस्ताव प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी को भेजेंगे। वह जमीन खरीदने के बाद उसे अपने पिता स्व. धीरू भाई अंबानी के नाम पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर को दान कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed