{"_id":"5e469dfd8ebc3ee5d475d0fb","slug":"kedarnath-badrinath-temple-committee-started-web-portal-chief-minister-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदरनाथ बदरीनाथ मंदिर समिति का शुरू हआ वेबपोर्टल, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदरनाथ बदरीनाथ मंदिर समिति का शुरू हआ वेबपोर्टल, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
Fri, 14 Feb 2020 07:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 14 Feb 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
अधिकारिक वेबपोर्टल का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारिक वेबपोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की डायरी एवं कैलेंडर का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
वेबपोर्टल का निर्माण एनआईसी ने किया है। मुख्यमंत्री ने निदेशक एनआईसी के नारायणन को पोर्टल में चारधाम यात्रा से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट होने से अब देश और दुनिया के किसी भी कोने से उत्तराखंड चारधाम यात्रा के संबंध में जानकारी हासिल की जा सकेगी। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, उपाध्यक्ष अशोक खत्री, सीईओ बीडी सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन