{"_id":"6a12ded9fe1f42c6120a5136","slug":"karnaprayag-news-woman-drowns-in-pindar-river-while-bathing-with-friends-ddrf-recovers-body-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnaprayag: सहेलियों के साथ नहाने गई किशोरी पिंडर नदी में डूबी, बेहोश मिली, अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnaprayag: सहेलियों के साथ नहाने गई किशोरी पिंडर नदी में डूबी, बेहोश मिली, अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत
Sun, 24 May 2026 04:56 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 24 May 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
कर्णप्रयाग में रविवार को बड़ा हो गया। एक किशोरी नहाते समय पिंडर नदी में डूब गई। डीडीआरएफ ने उसका शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुछ लड़कियां गांधीनगर के नीचे पिंडर नदी में नहाने गई थीं। इस दौरान एक किशोरी अमृता(15) पुत्री मनोज कुमार निवासी गांधीनगर डूब गई। स्थानीय लोगों व डीडीआरएफ ने टीम के साथ रेस्क्यू व सर्च अभियान चलाया गया तो कुछ देर बाद नदी में से लड़की बेहोशी हालत में मिली।
बाहर निकाल कर किशोरी को तत्काल परिजनों व स्थानीय लोगों की सहायता से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घाषित कर दिया।