फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kalika maata mandir donate 5 lakh ammount

कालिका मंदिर ने 5 लाख की मदद की, विद्वत सभा भी आगे आई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
kalika maata mandir donate 5 lakh ammount
जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री ले जाते उत्तराखंड विद्वत सभा के पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : AMAR UJALA
कालिका मंदिर ने 5 लाख की मदद की, विद्वत सभा भी आगे आई माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। श्री कालिका माता मंदिर की ओर से कोरोना महामारी से पीड़ितों की सहायता के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि दान की। समिति के प्रचार मंत्री संजय आनंद ने कहा कि यह आर्थिक राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजी है। वहीं, उत्तराखंड विद्वत सभा की ओर से मोथरोवाला रोड धर्मपुर में जरूरतमंदों को देने के लिए के कुंटल खाद्य सामग्री जुटाई गई है। सभा अध्यक्ष आचार्य संदीप रतूड़ी ने कहा कि विद्वत सभा शहरभर में पुलिस की मदद से जरूरतमन्दों तक मदद पहुंचाएगी। कहा कि पंडितों को दान देने की परंपरा है, लेकिन जब देश में संकट आता है तो पंडित समाज अपना सबकुछ न्यौछावर करने से पीछे नहीं हटता। प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने कहा कि सभी सदस्यों ने मिलकर कई कुंटल आटा, चावल, दाल, मसाला एकत्र किया, इसे जरूरतमंदों में बंटवाया जाएगा। इस दौरान महासचिव आचार्य चंद्रप्रकाश ममगाईं, सांस्कृतिक सचिव विपिन चंद्र डोभाल, रमेश चंद्र भट्ट, मंत्री प्रसाद थपलियाल, दीपक भट्ट, चंद्रमोहन थपलियाल, राजेन्द्र थपलियाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। उधर, नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स द्वारा भी जरूरतमंदों को खाना बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed