फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath Landslide Report PDNA team assess situations and returned with report Uttarakhand news in hindi

Joshimath: प्रभावितों से मांगे सुझाव, जोशीमठ आपदा की रिपोर्ट लेकर आज लौटेगी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की टीम

Wed, 26 Apr 2023 11:30 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 26 Apr 2023 11:30 AM IST
सार

15 सदस्यीय टीम 22 अप्रैल को जोशीमठ पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रभावितों के साथ बैठक कर आपदा पर उनके सुझाव लिए। टीम के सदस्यों ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवाज और पुनर्वास, स्थानीय अवसंरचना, सार्वजनिक भवन, नागरिक सुविधाओं, पेयजल, सफाई, पर्यटन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, रिकवरी कंस्ट्रक्शन पर रिपोर्ट तैयार की है।

विज्ञापन
Joshimath Landslide Report PDNA team assess situations and returned with report Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपदा के बाद जोशीमठ की स्थिति का आंकलन करने के लिए पहुंची पीडीएनए की टीम रिपोर्ट लेकर बुधवार यानि आज लौट जाएगी। पीडीएनए की 15 सदस्यीय छह टीमों ने जोशीमठ के सुनील से लेकर मारवाड़ी और रविग्राम तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पानी, सड़क, भूखंड व पर्यटन को हुए नुकसान पर रिपोर्ट तैयार की है। अब टीम इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार के सम्मुख रखेगी।

विज्ञापन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेसमेंट (पीडीएनए) की 15 सदस्यीय टीम 22 अप्रैल को जोशीमठ पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रभावितों के साथ बैठक कर आपदा पर उनके सुझाव लिए। टीम के सदस्यों ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवाज और पुनर्वास, स्थानीय अवसंरचना, सार्वजनिक भवन, नागरिक सुविधाओं, पेयजल, सफाई, पर्यटन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, रिकवरी कंस्ट्रक्शन पर रिपोर्ट तैयार की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: IPL मैच में सट्टा लगवाते पांच छात्र गिरफ्तार, पिछले दिनों दो बड़े कॉलेजों ने किए थे 11 स्टूटेंड बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि पीडीएनए की छह टीमें गठित की गई हैं। अलग-अलग विषयों में निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की गई है। टीम आज लौट जाएगी और अपनी रिपोर्ट को सरकार के सम्मुख रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed