{"_id":"5f30067a7e93ba397d37edd4","slug":"itbp-dg-surjeet-singh-gone-to-mana-with-soldiers-to-see-security-at-indo-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने हिमवीरों के साथ माणा पास रवाना हुए आईटीबीपी के डीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने हिमवीरों के साथ माणा पास रवाना हुए आईटीबीपी के डीजी
Sun, 09 Aug 2020 07:54 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 09 Aug 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
माणा गांव
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के डीजी सुरजीत सिंह देशवाल रविवार को 28 हिमवीरों के साथ फूलों की घाटी ट्रैक से माणा पास के लिए रवाना हुए। माणा पास में हिमवीरों से मुलाकात कर वे सीमा की अग्रिम चौकियों का जायजा भी लेंगे।
विज्ञापन
गलवां घाटी की घटना के बाद उत्तराखंड में भारत चीन सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने डीजी यहां पहुंचे हैं। फूलों की घाटी के वन क्षेत्र अधिकारी बृज मोहन भारती ने बताया कि डीजी सुरजीत सिंह देशवाल फूलों की घाटी-माणा पास (24 किमी) के दुर्गम ट्रैक से पैदल ही माणा पास पहुंचेंगे। इसके बाद वह चीन सीमा क्षेत्र के नीती बॉर्डर का दौरा कर सीमा क्षेत्र लपथल, रिमखिम, माणा पास और नेलांग घाटी का जायजा लेंगे।
विज्ञापन