फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Indo-China border: Pair of rare species of snow leopard spotted in Sumana Uttarakhand News in hindi

भारत-चीन सीमा: सुमना में दिखा दुर्लभ प्रजाति के हिम तेंदुए का जोड़ा, जवानों ने कैमरे में कैद की तस्वीर

Tue, 08 Nov 2022 05:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Nov 2022 05:49 PM IST
सार

आईटीबीपी के जवानों ने मोबाइल से उनकी फोटो ली है। इस क्षेत्र में आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। प्रशासन की अनुमति के बाद ही यहां जाया जा सकता है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि तस्वीर तीन दिन पहले ली गई है।

विज्ञापन
Indo-China border: Pair of rare species of snow leopard spotted in Sumana Uttarakhand News in hindi
भारत चीन सीमा पर हिम तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर सुमना के पास दुर्लभ प्रजाति के हिम तेंदुओं के जोड़े दिखे हैं। सीमा पर गश्त कर रहे आईटीबीपी के जवानों ने इनकी तस्वीर मोबाइल के कमरों में कैद की है। वन विभाग इसे लेकर काफी उत्साहित है। 

विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में बढ़ी हिम तेंदुओं की आबादी, कितनी पहुंची संख्या सहित जानें इनके बारे में ये जरूरी तथ्य
विज्ञापन


हिम तेंदुए उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाए जाते हैं। इनको दुर्लभ प्रजाति में शामिल किया गया है। वन विभाग के अनुसार हिम तेंदुओं का जोड़े में दिखना शुभ संकेत है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अनुसार भारत-चीन सीमा पर सुमना के पास सड़क पर हिम तेंदुओं का जोड़ा दिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं

यहां आईटीबीपी के जवानों ने मोबाइल से उनकी फोटो ली है। इस क्षेत्र में आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। प्रशासन की अनुमति के बाद ही यहां जाया जा सकता है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि तस्वीर तीन दिन पहले ली गई है।

बताया कि जनवरी माह में भी हिम तेंदुओं का जोड़ा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रैप कैमरों में कैद हुआ था। यह एक दुर्लभ प्रजाति का वन्य जीव है। इनका क्षेत्र में दिखाई देना पार्क प्रशासन के लिए शुभ संकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed