{"_id":"5e7b86978ebc3e711b489544","slug":"ibl61","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand: दून की माइक्रोबायोलाजिस्ट की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
Coronavirus in Uttarakhand: दून की माइक्रोबायोलाजिस्ट की रिपोर्ट निगेटिव
Thu, 26 Mar 2020 12:26 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
दून मेडिकल कालेज अस्पताल की माइक्रोबायोलाजिस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। वह लगातार कोरोना मरीजों का सैंपल ले रही थी। इस बीच वह खुद बीमार पड़ गयी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का शक होने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिले में सैंपल लेने में आईडीएसपी की टीम के साथ पांच-छह लैब टेक्नीशियन लगे हैं। जो दून, कोरोनेशन, गांधी अस्पताल समेत अन्य जगहों से सैंपल ले रहे हैं। इनमें माइक्रोबायोलाजी की एक महिला टेक्नीशियन लगातार टीम के साथ सैंपल लेने जा रही थी और मेहनत से जुटी थी।
विज्ञापन
इसी बीच उसे बुखार आ गया है। अस्पताल से छुट्टी लेकर वह अपने घर आराम कर रही है। अस्पताल प्रबंधन ने उसे होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है। बुधवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना का कहना है कि दून अस्पताल में काफी दबाव है। फ्लू ओपीडी से लेकर भर्ती करने तक की 24 घंटे जिम्मेदारी है। कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। लोग अनावश्यक रूप से अस्पताल न आएं ।
विज्ञापन