Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2025 doors of Lokpal Lakshman temple opened with due rituals on Krishna Ekadashi

Hemkund Sahib Yatra: लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले, कल घांघरिया के लिए रवाना होंगे पंज प्यारे

Fri, 23 May 2025 05:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 May 2025 05:31 PM IST
सार

Hemkund Sahib Yatra 2025: हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। आज इससे पहले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खोले गए।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2025 doors of Lokpal Lakshman temple opened with due rituals on Krishna Ekadashi
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृष्ण एकादशी के पावन मौके पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज विधि विधान के साथ दोपहर में 2 बजकर 15 मिनट पर खोल दिए गए। इसके साथ ही अब चार माह तक श्रद्धालु भगवान लक्ष्मण के दर्शन यहां कर सकेंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी भगवती प्रसाद पांडे ने बताया कि इस अवसर पर पुलना गांव के स्थानीय लोगों ने पवित्र हिम सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर लोकपाल लक्ष्मण के दर्शन कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की मनोकामना की। 

विज्ञापन


Chardham Yatra: पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख के पार... एक दिन में ही 27 हजार से अधिक ने ऑफलाइन किया आवेदन

विज्ञापन
Trending Videos

कल घांघरिया के लिए रवाना होंगे पंज प्यारे, 25 को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गोविंदघाट से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालु कल घांघरिया के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार को 500 से अधिक श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं।

वहीं ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था भी गोविंदघाट पहुंच गया है। शनिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में अरदास के बाद पंज प्यारे हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे। घांघरिया में रात्रि प्रवास करने के बाद अगले दिन रविवार को पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालु हेमकुंड के लिए रवाना होंगे और निर्धारित समय पर विधि विधान के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे।

गुरुद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि शनिवार को पंज प्यारे गोविंदघाट गुरुद्वारे से घांघरिया के लिए रवाना होंगे और रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन हेमकुंड साहिब पहुंचेंगे। हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालुओं में 500 से अधिक घांघरिया पहुंच चुके हैं। ज्योतिर्मठ और गोविंदघाट में भी यात्रियों के आने का सिलसिला बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed