फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2025 Army Soldiers busy clearing snow from Aastha Path amid snowfall

Hemkund Sahib Yatra: बर्फबारी के बीच आस्था पथ से बर्फ हटाकर राह बनाने में जुटे जवान, 25 को खुलेंगे कपाट

Tue, 06 May 2025 11:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 May 2025 11:12 PM IST
सार

अभी हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारे के पास से और घोड़ा-खच्चर पैदल मार्ग से बर्फ हटाई जानी है। ऐसे में समय कम और काम अधिक है, जिसके चलते जवान विषम परिस्थितियों में भी काम जारी रखे हुए हैं।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2025 Army Soldiers busy clearing snow from Aastha Path amid snowfall
बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब मौसम और बर्फबारी के बावजूद सेना के जवान हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। जवानों ने हेमकुंड साहिब के सीढ़ी वाले मार्ग से बर्फ हटा दी है और वहीं घोड़े खच्चर वाले मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई से शुरू होगी। यात्रा शुरू होने में मात्र तीन सप्ताह का समय शेष है।

विज्ञापन


अभी हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारे के पास से और घोड़ा-खच्चर पैदल मार्ग से बर्फ हटाई जानी है। ऐसे में समय कम और काम अधिक है, जिसके चलते जवान विषम परिस्थितियों में भी काम जारी रखे हुए हैं। हालांकि आस्था पथ से बर्फ हटाने में मौसम रोड़ा बना हुआ है। पिछले कई दिनों से यहां बारिश और बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन


Kedarnath: यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों पर लगी रोक अगले 24 घंटे के लिए बढ़ाई, टीम कर रही सैंपलिंग एवं जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जवान बर्फ हटाकर रास्ता बनाने में जुटे हैं, लेकिन बर्फबारी से काम की गति धीमी पड़ रही है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि बर्फ हटाने के लिए सेना के जवानों की दो टीमें बनाई गई हैं। एक टीम गुरुद्वारे के आसपास से बर्फ हटा रही है जबकि दूसरी टीम आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटी है। सीढ़ी वाले मार्ग से बर्फ को हटा ली गई है। पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed