फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2023 offline and online registration banned till May 27 due to Bad weather

Hemkund Sahib Yatra: हेमकुंड में मौसम खराब, ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर 27 मई तक रोक

Thu, 25 May 2023 08:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 May 2023 08:46 PM IST
सार

Hemkund Sahib And Chardham Yatra 2023 Update: इस बार चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से लगातार मौसम खराब चल रहा है। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण रोक दिया है।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 offline and online registration banned till May 27 due to Bad weather
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब होने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


इस बार चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से लगातार मौसम खराब चल रहा है। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण रोक दिया है। हेमकुुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई है। यात्रा से ठीक पहले हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग से बर्फ हटाई गई।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, कहीं राहत कहीं आफत, हेमकुंड साहिब की यात्रा रोकी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन के भीतर हेमकुंड साहिब में 5600 से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए। इससे पहले सरकार ने 25 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई थी। हालांकि बिना पंजीकरण आने वाले तीर्थयात्रियों के आफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जा रही थी। लेकिन अब 26 मई से केदारनाथ धाम करने वाले यात्री ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

केदारनाथ के लिए प्रतिदिन 20 हजार से अधिक पंजीकरण

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा प्रतिदिन 20 हजार से अधिक है। 26 से 30 मई तक केदारनाथ की यात्रा के लिए 1.17 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। अब तक केदारनाथ में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख पार हो चुकी है।

अब तक कुल पंजीकरण की संख्या

धाम             कुल पंजीकरण की संख्या
केदारनाथ         1224221
बदरीनाथ          1050621
गंगोत्री              640240
यमुनोत्री           586659
हेमकुंड साहिब  62859
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed