फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Yatra 2023 doors will open on 20 may registration is necessary read Important Updates

Hemkund Sahib Yatra: 20 को खुलेंगे कपाट, यात्रा के लिए पंजीकरण जरूरी, बच्चों और बुजुर्गों को न जाने की सलाह

Mon, 15 May 2023 05:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 May 2023 05:44 PM IST
सार

Hemkund Sahib Yatra 2023 Update: जून तक 60 साल से अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों को यात्रा पर न आने की सलाह दी गई है। गोविंदघाट से दोपहर दो बजे के बाद किसी भी तीर्थयात्री को घांघरिया जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Yatra 2023 doors will open on 20 may registration is necessary read Important Updates
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हेमकुंड साहिब में अप्रैल में हुई बर्फबारी के कारण तीर्थयात्रा का संचालन कराना जिला प्रशासन के साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। गुरुद्वारा प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि गोविंदघाट से दोपहर दो बजे बाद किसी भी तीर्थयात्री को घांघरिया नहीं भेजा जाएगा जबकि घांघरिया से सुबह 10 बजे के बाद तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब नहीं भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


आस्था पथ पर भारी बर्फ जमी होने के कारण घांघरिया से हेमकुंड साहिब (6 किमी) तक घोडे़-खच्चरों की आवाजाही भी बर्फ पिघलने तक प्रतिबंधित रहेगी। इस बार हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा बीते सालों की तुलना में पांच दिन पहले शुरू हो रही है। हेमकुंड साहिब से दो किमी पहले अटलाकुड़ी तक आस्था पथ बर्फ से ढका है। 20 अप्रैल से सेना के जवान आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे हैं लेकिन हटाने के बाद फिर बर्फ गिरने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


Chardham Yatra: पहाड़ों में अगले कुछ दिन खराब रहेगा मौसम, केदारनाथ के पंजीकरण पर 24 मई तक लगी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि जून तक 60 साल से अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों को यात्रा पर न आने की सलाह दी गई है। गोविंदघाट से दोपहर दो बजे के बाद किसी भी तीर्थयात्री को घांघरिया जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। घांघरिया से सुबह दस बजे तक ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी।

हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण जरूरी

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि हेमकुंड की तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। बीमार या सांस से संबंधित बीमारी वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही बच्चों को यात्रा पर आने की मनाही है। जून के बाद बर्फ पिघल जाने पर ही इन्हें यात्रा पर आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक आस्था पथ से बर्फ पिघल कर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक तीर्थयात्रा भी सीमित रखी जाएगी। यदि कोई तीर्थयात्री यात्रा के लिए अपना पंजीकरण नहीं करवा पाया तो ऋषिकेश गुरुद्वारे में पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।

पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की होगी तैनाती

हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों के रात्रि प्रवास की सुविधा नहीं है। यात्री सुबह घांघरिया से छह किमी पैदल हेमकुंड पहुंचते हैं और दर्शनों के बाद घांघरिया या गोविंदघाट लौट आते हैं। इसी मार्ग पर अटलाकुड़ी से हेमकुंड तक दो किमी के दायरे में आस्था पथ पर बर्फ जमी हुई है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि दो किमी के दायरे में जगह-जगह पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed