फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Uttarakhand: help to needy people

Coronavirus Uttarakhand: पुलिस की मदद से जरूरतमंदों को बांटा राशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Uttarakhand: help to needy people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
देहरादून। गायत्री परिवार देहरादून की ओर से प्रशासन को जरूरतमंदों के लिए 100 राशन के पैकेट सौंपे गए। वहीं, कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए शाम को नियमित रूप से गायत्री महामंत्र जाप भी किया। गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंधक राधाकृष्ण सेमवाल ने कहा कि पैकेट में 5 किलो आटा, 3 किलो चावल, एक किलो दाल, सोयाबीन बड़ी, नमक, मसाले हैं। कहा कि ट्रस्ट ने जरूरतमंदों की मदद के लिए सरकार को दो लाख रुपये की सहयोग राशि भी दी। उधर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (आढ़त बाजार) ने 90 परिवारों को राशन दिया। चंदर नगर में जरूरतमंद परिवारों को पुलिस की मदद से चावल, आटा, आलू ,प्याज, दाल ,नमक, हल्दी, मिर्च, तेल व साबुन बंटवाया गया। इस दौरान सभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंद्र सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह, गुरुबक्श सिंह राजन, सुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, सतनाम सिंह, भाई शमशेर सिंह, गजेंद्र सिंह, बच्चन सिंह, राकेश सिंह एवं सेवा सिंह मठारू मौजूद थे। फ्रांसिस ग्रुप सेवार्थ ट्रस्ट ने पटेलनगर पुलिस के सहयोग से कई क्षेत्रों में खाद्य सामग्री बांटी। इस दौरान ट्रस्ट चेयरमैन सोनू फ्रांसिस, सुरेंदर कुमार, शालिनी, रितु मौजूद रहे। अपने सपने संस्था ने आजाद कॉलोनी, ओगल भट्टा, कांवली रोड, कौलागढ़ में श्रमिक वर्ग के जरूरतमंदों को राशन बांटा। इस दौरान विकास चौहान, शीला कोटियाल, दीपिका, सुनील शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed