फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Helicopters are continuously flying over the temple in Rudranath chamoli Uttarakhand News

Uttarakhand News: रुद्रनाथ में मंदिर के ऊपर से लगातार उड़ान भर रहे हेलिकॉप्टर, नियम कानून रखे जा रहे ताक पर

Tue, 20 May 2025 11:11 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 May 2025 11:11 AM IST
सार

पहले हेलिकॉप्टर केदारनाथ से बदरीनाथ धाम जाने के लिए पोखरी क्षेत्र से होते हुए ज्योतिर्मठ व बदरीनाथ पहुंचते थे, मगर अब हेलिकॉप्टर रुद्रनाथ के ऊपर से निकल रहे हैं, जिससे उन्हें कम हवाई दूरी तय करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Helicopters are continuously flying over the temple in Rudranath chamoli Uttarakhand News
हेलीकॉप्टर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रुद्रनाथ क्षेत्र में नियम कानून को ताक पर रखकर हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं। कई हेलिकॉप्टर मंदिर के ऊपर से गुजर रहे हैं। हर पांच मिनट में हेलिकॉप्टराें के उड़ान भरने से वन्यजीवों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

रुद्रनाथ मंदिर क्षेत्र केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के सेंचुरी क्षेत्र में स्थित है। यहां से होकर हेलिकॉप्टर केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को दर्शन कराने के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचाते हैं। यहां कई हेलिकॉप्टर रुद्रनाथ मंदिर के ठीक ऊपर से होकर गुजर रहे हैं।

विज्ञापन


पर्यावरण से जुड़े देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि पूर्व में हेलिकॉप्टर केदारनाथ से बदरीनाथ धाम जाने के लिए पोखरी क्षेत्र से होते हुए ज्योतिर्मठ व बदरीनाथ पहुंचते थे, मगर अब हेलिकॉप्टर रुद्रनाथ के ऊपर से निकल रहे हैं, जिससे उन्हें कम हवाई दूरी तय करनी पड़ रही है। यह सेंचुरी एरिया है। यहां तमाम वन्यजीव जैसे कस्तूरी मृग, घुरड़, चीते, भालू आदि निवास करते हैं। हेलिकॉप्टर के शोर से वन्यजीव आबादी क्षेत्र की ओर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...लैब अटेंडेंट परीक्षा: मामला केवल ब्लूटूथ से नकल का नहीं: प्रश्नपत्र देश में कहीं लीक होने की आशंका, मिले सुराग

सगर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र रावत का कहना है कि रुद्रनाथ क्षेत्र में हेलिकॉप्टर मंदिर और बुग्यालों से कुछ ही दूरी पर उड़ान भर रहे हैं। हेली कंपनियों के लिए उड़ान के मानक निर्धारित किए जाने चाहिए। इस बारे में पूछे जाने पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ तरुण एस का कहना है कि उड़ानों के संबंध में जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed