फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Helicopter comes from Nepal and Surrounding in Indian border area

भारतीय सीमा क्षेत्र में काफी देर उड़ता रहा नेपाल की ओर से आया हेलीकॉप्टर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट 

Tue, 07 Jan 2020 07:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Jan 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Helicopter comes from Nepal and Surrounding in Indian border area
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नेपाल की ओर से सोमवार को एक हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा क्षेत्र में उड़ने की सूचना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने शासन और उच्चाधिकारियों को अवगत इस बारे में अवगत करा दिया है।

विज्ञापन


पता किया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर किसका था और उसका भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का मकसद क्या था। नेपाल प्रशासन से भी इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। 
विज्ञापन

सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे एक गहरे हरे रंग का हेलीकॉप्टर नेपाल (भुजेला गांव) की ओर से बनबसा शारदा बैराज और एसएसबी कैंप के ऊपर से करीब एक से डेढ़ मिनट के लिए गुजरता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर करीब तीन सौ से पांच सौ की ऊंचाई पर उड़ रहा था। करीब एक-डेढ़ मिनट बाद हेलीकॉप्टरर नेपाल की ओर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर नेपाल आर्मी कलर का लग रहा था जिस पर नेपाल का ध्वज भी अंकित था।

सीओ बीसी पंत ने बताया कि नेपाल प्रशासन से उक्त संबंध में जानकारी मांगी गई है। खुफिया तंत्र को भी जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है।। उन्होंने बताया कि नेपाली हेलीकाप्टर के भारतीय सीमा तक आ जाने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed