Badrinath: धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मौसम ने बढ़ाई मुश्किल
मौसम चारधाम यात्रा में बड़ी चुनौती बना है। बदरीनथ धाम से शनिवार को तीर्थयात्रियों को लेकर फाटा जा रहे एक हेलीकॉप्टर को अचानक लैंडिंग करनी पड़ी। रविवार को मौसम सामान्य होने के बाद तीर्थयात्रियों को फाटा छोड़ा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर फाटा जा रहे आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर को मौसम खराब होने के कारण जोशीमठ में जेपी कंपनी के हेलीपैड पर आकस्मिक लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में पांच तीर्थयात्री मौजूद थे।
ये भी पढ़ें....Badrinath Dham: नीलकंठ पर्वत की तलहटी में हुआ हिमस्खलन, यमुनोत्री धाम में तेज आंधी तूफान के साथ हो रही बारिश
हेली कंपनी की ओर से तीर्थयात्रियों को जोशीमठ के होटलों में ठहराया गया है। रविवार को मौसम सामान्य होने के बाद तीर्थयात्रियों को फाटा छोड़ा जाएगा। दूसरी तरफ बदरीनाथ धाम में शनिवार को दोपहर में करीब दो बजे नीलकंठ पर्वत की तलहटी में अचानक हिमस्खलन की घटना सामने आई है। हिमस्खलन ऋषि गंगा में हुआ है। इन दिनों बदरीनाथ धाम की चोटियां बर्फ से लकदक हैं। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में तेज आंधी तूफान और गर्जना के साथ रुक रुककर बारिश हो रही है।