फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   food arrangement for 600 people in mndi.

निरंजनपुर मंडी में की 600 लोगों के खाने की व्यवस्था

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
food arrangement for 600 people in mndi.
निरंजनपुर मंडी में जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार करते आढ़ती और भाजयुमो कार्यकर्ता। - फोटो : AMAR UJALA
लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए तमाम सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और लोगों के प्रयास जारी हैं। शुक्रवार को भी अलग-अलग स्थानों पर दानदाताओं ने लोगों तक मदद पहुंचाई। ज्यादातर स्थानों पर प्रशासन और पुलिस के सहयोग से जरूरतमंदों तक पका हुआ भोजन व रसद पहुंचाई जा रही है। जरूरतमंदों को 250 किलो राशन बांटा हर्षल फाउंडेशन ने बसंत विहार पुलिस थाने के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को 250 किलो राशन वितरित किया। फाउंडेशन की संस्थापक रमा गोयल ने बताया कि जरूरतमंदों को आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले और साबुन के पैक बनाकर वितरित किए गए। उन्होंने पुलिस के माध्यम से मदद पहुंचाए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे हर जरूरतमंद परिवार के पास बराबर राशन पहुंच रहा है। 600 लोगों को कराया भोजन शुक्रवार को निरंजनपुर मंडी में करीब 600 लोगों के लिए खाने की व्यवस्था शुरू की गई। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने बताया कि क्षेत्र में करीब 600 दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा टेंपो चालकों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है। अगले कई दिनों तक यह व्यवस्था चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि इसमें बाजार पुलिस चौकी और मंडी से आढ़ती गुलाबचंद सोनकर, रिंकू शंकर, सौरभ कपूर, आशीष बंसल, कृष्णा राठौर, मिथुन सोनकर, अमित बिष्ट समेत अन्य सहयोग कर रहे हैं। सीएम राहत कोष में दो लाख की मदद दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने कोरोना से लड़ाई के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक पृथ्वीराज चौहान और अध्यक्ष पंकज मैसन ने कहा कि इस भीषण बीमारी से लड़ाई में व्यापार मंडल पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि पंकज मैसन, पंकज डिडान, विनीत मिश्रा, सुशील अग्रवाल, विश्वनाथ कोहली, सुरेंद्र भाटिया, विनय नागपाल, अनिल आनंद, अशोक अग्रवाल, महेश मेंदीरत्ता, राकेश किशोर गुप्ता, शेखर फुलारा, हेम रस्तोगी, सुरेंद्र जायसवाल, हरीश गुप्ता, हरीश विरमानी, रवि मल्होत्रा, सुरेश गुप्ता और चरणजीत सिंह बत्रा ने इसमें सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed