फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   First of all, leave in various states, trucks loaded with goods are worrying about theft.

उत्तराखंड के सामान लदे ट्रक दूसरे राज्यों में खड़े लावारिस, अब सता रही चोरी की चिंता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
First of all, leave in various states, trucks loaded with goods are worrying about theft.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस के चलते देशभर में लागू लाकडाउन के चलते पहले तो उत्तराखंड के हजारों ट्रक चालक सामानों से लदा ट्रक विभिन्न राज्यों में यूं ही लावारिस हालत में छोड़कर भाग आए और अब उन्हें ट्रकों में सामान चोरी होने की चिंता सता रही है । ट्रक मालिकों का कहना है कि यदि विभिन्न राज्यों में राजमार्गों के किनारे ट्रकों को यूं ही खड़ा लावारिस हालत में खड़ा रखा गया तो उनके सामानों के साथ ही ट्रक के कल पुर्जे चोरी होने का खतरा है । उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि ट्रक मालिक अपने-अपने ट्रकों को घरों पर ला सके इसके लिए केंद्र सरकार को कुछ दिनों के लिए लाक डाउन में छूट होनी चाहिए। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किए लाक डाउन के बाद उत्तराखंड के 25,000 से अधिक ट्रक चालक उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , बिहार, राजस्थान, कर्नाटक ,तमिलनाडु, महाराष्ट्र ,गुजरात समेत विभिन्न राज्यों में ट्रकों को यूं ही लावारिस हालत में सड़कों के किनारे खड़ी करके उत्तराखंड आ गए। हालांकि कई चालकों ने अपने ट्रकों को ऐसे ढाबों के आसपास खड़ा किया है जहां थोड़ी बहुत सुरक्षा है लेकिन ज्यादातर ट्रक चालकों ने ट्रकों को यूंही राजमार्ग के किनारे लावारिस हालत में खड़ा करके भाग आए हैं । ऐसे में अब ट्रक चालकों के साथ ही मालिकों को भी ट्रकों से सामान चोरी होने का डर सता रहा है । उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल का कहना है कि केन्द्र व राज्य सरकारों को कुछ दिनों के लिए ट्रांसपोर्ट सेवाओं को छोटी दे देनी चाहिए ताकि तक मालिक अपने ट्रकों को ला सकें । अध्यक्ष दीपक अग्रवाल का कहना है कि ट्रकों की आवाजाही बंद होने से उन्हें पहले ही भारी नुकसान हो रहा है ऐसे में यदि गाड़ियों के कल पुर्जे और उनमें लगा सामान चोरी हो गया तो उनके लिए दोहरा संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed