उत्तराखंड: चमोली और रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 4 बजकर 57 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस हुआ तो करीब पांच बजे उखीमठ से रुद्रप्रयाग तक भी तेज झटके महसूस हुए। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र चमोली के पास रहा।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। वहीं रुद्रप्रयाग में 2.5 मापी गई। भूकंप का झटका महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। इससे पहले 24 नवंबर और 8 दिसंबर और 6 दिसंबर को नाचनी में व 19 नवंबर को कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है। बता दें कि चमोली भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में बार-बार भूकंप का आना बड़े खतरा साबित हो सकता है।