फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dinosaur remains found in jaspur uttarakhand

उत्तराखंड में मिला डायनासोर का कंकाल, देखने वालों में मचा हड़कंप

Sat, 16 Dec 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर Updated Sat, 16 Dec 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
 dinosaur remains found in jaspur uttarakhand

क्या यह सच में डायनासोर है? इसे देखकर तो ऐसा ही लगता है। यही सवाल इस कंकाल को देखने वालों के मुंह पर था। जी हां, उत्तराखंड में डायनासोर के बच्चे का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


विद्युत सब स्टेशन के खंडहर हो चुके भवन में गोह प्रजाति का कंकाल मिला। डायनासोर के बच्चे का कंकाल मिलने की अफवाह से नगर में सनसनी फैल गई। कंकाल को देखने के लिए नगरवासियों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

 dinosaur remains found in jaspur uttarakhand
dinosaur remains found

विद्युत अधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है। ग्राम भगवंतपुर रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन के पुरानी जीर्णशीर्ण भवन का पुन: निर्माण कराने के लिए रविवार को खाली कराया जा रहा था।

विद्युत सामान के नीचे दबा एक कंकाल मिला जो डायनासोर की आकृति का था, जिसकी लंबाई दो फुट और ऊंचाई एक फुट थी। अनुमान है कि कंकाल 20 वर्ष पुराना होगा। विद्युत कर्मियों ने कंकाल को मैदान में रख दिया। किसी ने डायनासोर का बच्चे का कंकाल मिलने की अफवाह फैला दी, जिससे नगर वासियों की देखने के लिए भीड़ लग गई।

वीडियो देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed