फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Delhi Youth Drone into sharda river and died during purnagiri dham visit

मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया दिल्ली का युवक शारदा नदी में डूबा, भंवर में फंसकर हुई मौत

Sat, 02 Nov 2019 10:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 02 Nov 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi Youth Drone into sharda river and died during purnagiri dham visit
शारदा नदी में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

दीदी और जीजा के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए दिल्ली के युवक की शारदा घाट पर नहाते वक्त नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने जीजा और दीदी के साथ आया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव दिल्ली ले गए।

विज्ञापन


दिल्ली के ई/287 भजनपुरा सुभाष विहार गली नंबर पांच निवासी रवि सिंह (20) पुत्र केदार सिंह अपने अपने जीजा योगेश चौहान, दीदी और दो छोटी भांजियों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह शारदा स्नानघाट पर स्नान कर रहा था। तभी अचानक भंवर में फंसकर डूबने लगा। उसके जीजा और दीदी ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन उस वक्त घाट स्थित जल पुलिस चौकी पर कोई भी जल तैराक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय युवक रामकुमार, सूर्या, सूरज और कल्लू रवि को बचाने के लिए नदी में कूदे लेकिन तब तक वह डूब चुका था। करीब 45 मिनट तक खोज के बाद उन्होंने रवि को बरामद कर लिया।

तैराक पुलिस होती तो बचाई जा सकती थी रवि की जान  

तब तक कोतवाली से उप निरीक्षक योगेश दत्त और एसआई अंजू यादव पुलिस बल के साथ पहुंच चुके थे। उन्होंने पुलिस के वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा ने रवि को मृत घोषित कर दिया।

शारदा स्नानघाट की जल पुलिस चौकी पर दो तैराक जवानों की तैनाती है लेकिन शुक्रवार को चौकी पर एक भी जवान मौजूद नहीं था। बताया गया कि एक तैराक जवान छुट्टी पर है तो दूसरे की नानकमत्ता मेले में ड्यूटी लगी है। घाट के आसपास के लोगों को मानना है कि यदि घटना के वक्त तैराक पुलिस के जवान तैनात होते तो शायद रवि को बचाया जा सकता था। 

दीदी-जीजा के साथ खिंची थी आखिरी सेल्फी  
हादसे से कुछ देर पहले रवि ने शारदा में स्नान करते दीदी, जीजा और भांजियों के साथ अपनी सेल्फी खींची थी। रवि को क्या पता था वह जो सेल्फी वह खींच रहा है वह आखिरी होगी। दीदी और जीजा के स्नान करने के बाद रवि नदी में नहाने उतरा और डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed