फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   delhi police in dehradun to arrest harak singh rawat.

रेप कांड में फंसे हरक की गिरफ्तारी को दून पहुंची दिल्ली पुलिस!

Wed, 03 Aug 2016 03:59 PM IST
delhi police in dehradun to arrest harak singh rawat.
delhi police in dehradun to arrest harak singh rawat. Updated Wed, 03 Aug 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
delhi police in dehradun to arrest harak singh rawat.
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI

रेप कांड में फंसे पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की तीन टीमों के उत्तराखंड में डेरा डालने की खबर है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा संपर्क साधे जाने से इनकार करते रहे।

विज्ञापन


दिल्ली के सफदरजंग थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत गायब हैं। दिल्ली स्थित आवास पर न होने के बाद रावत के उत्तराखंड में आने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


सोमवार तीसरे पहर खबर आई कि दिल्ली पुलिस की तीन टीमें हरक सिंह रावत की तलाश में देहरादून और प्रदेश के दूसरे हिस्सों में मौजूद हैं।

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी से किया इनकार

delhi police in dehradun to arrest harak singh rawat.
हरक सिंह रावत - फोटो : AmarUjala

हालांकि देर रात तक किसी इलाके में दबिश की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस भी इससे मना करती रही। एसएसपी सदानंद दाते का कहना कि मुकदमे को लेकर दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई संपर्क नहीं साधा है।

हो सकता है कि दिल्ली पुलिस आई हो, लेकिन उनसे किसी तरह की मदद नहीं मांगी गई है। उधर पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed