फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Ias deepak rawat Appointed As New kumaon commissioner

उत्तराखंड: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक रावत बने कुमाऊं कमिश्नर, आदेश जारी

Wed, 01 Dec 2021 08:11 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 01 Dec 2021 08:11 PM IST
सार

आईएएस दीपक रावत अब कुमाऊं आयुक्त के साथ ही आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में निदेशक पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Ias deepak rawat Appointed As New kumaon commissioner
आईएएस दीपक रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शासन ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दीपक रावत को कुमाऊं मंडल का आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया है। रावत 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वरिष्ठता के हिसाब से उनके बैच के अधिकारी जिलाधिकारी पद पर भी हैं। इस लिहाज से उनकी तैनाती को लेकर चर्चाएं भी हैं। सोमवार को शासन ने कुमाऊं मंडल के मंडलायुक्त सुशील कुमार को गढ़वाल का मंडलायुक्त बनाया था। कुमाऊं मंडल के आयुक्त पद को खाली रखा गया था। मंगलवार देर रात जब शासन ने 35 आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की तो उसमें दीपक रावत का नाम शामिल नहीं था। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : धामी सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस, पीसीएस और सचिव सेवा के 35 अफसर स्थानांतरित
विज्ञापन


बुधवार को सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने आदेश जारी किया है। प्रभारी सचिव रावत अभी तक पिटकुल के प्रबंध निदेशक और उरेडा के निदेशक का दायित्व देख रहे थे। दीपक रावत हरिद्वार जिले से पहले नैनीताल के जिलाधिकारी रहे हैं। उनके पास कुंभ मेला अधिकारी का जिम्मा भी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक रावत 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इस बैच के दो आईएएस अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार देहरादून और विनय शंकर पांडेय हरिद्वार के जिलाधिकारी हैं। माना जा रहा है कि समान बैच के जिलाधिकारी होने की वजह से उन्हें गढ़वाल आयुक्त के बजाय कुमाऊं मंडल का आयुक्त बनाया गया। वहीं सचिवालय में यह चर्चा भी गर्म है कि शासन में 2005 व 2006 बैच के कुछ अफसर हैं, जिन्हें मंडलायुक्त बनाया जा सकता था। 

दीपक रावत 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं और प्रभारी सचिव हैं। प्रभारी सचिव पूर्व में मंडलायुक्त रहे हैं। कुमाऊं में सभी जिलाधिकारी वरिष्ठता में उनसे नीचे हैं। इस तैनाती में कोई विसंगति नहीं है। 
- अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिव, कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed