फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   त्योहारों के दिनों में व्यापारियों को प्रशासन परेशान न करे: बांगा

त्योहारों के दिनों में व्यापारियों को प्रशासन परेशान न करे: बांगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। महानगर व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि त्योहारों के दिनों में व्यापारियों को प्रशासन परेशान न करे। उन्हें कोरोना से हुए नुकसान को पूरा करने का अवसर दें।
विज्ञापन
शनिवार को व्यापारियों ने आगे आने वाले त्योहारों के सीजन के बारे में पलटन बाजार में बातचीत की।सुनील बांगा व्यापार में उन्नति के लिए त्योहार के सीजन में काम बढ़ने की बात कही। बांगा ने कहा कि दीवाली के दिनों में बाजार को सजाने के लिए बर्तन वालों को डिस्प्ले करने के लिए और मोमबत्ती वालों, लड़ी वालों, मूर्ति बेचने वालों और दीए बेचने वालों को फुटपाथ पर लगाने दें। डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव से अनुरोध किया कि दीपावली तक बाजारों में अतिक्रमण हटाने के कार्य पर रोक लगा दी जाए। डीआईजी अरुण जोशी से भी मांग है कि दीपावली तक दुकानदारों को डिस्प्ले के लिए थोड़ी छूट दी जाए जाए। जिससे वह अपने व्यापार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें और अपने व्यापार में तरक्की कर सकें। वार्ता करने वालों में व्यापारी राजेश मित्तल, रवि फुकेला, महताब आलम, नदीम बैग, राजेंद्र सिंह नेगी, प्रवीण बागा, गगन कुकरेजा, राहुल मेहंदी, नदीम इमरान, शेखर कपूर, राजेंद्र सिंह घई, विशाल चरन सचदेवा, रोहित कपूर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed