{"_id":"5f9ab0648ebc3e9c0873e219","slug":"dehradun1603973220","type":"story","status":"publish","title_hn":"होनहार दिव्यांग खिलाड़ियों, दिव्यांग छात्र छात्राओं के साथ ही गरीब बीपीएल परिवारों की मदद को आगे आया वन विकास निगम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
होनहार दिव्यांग खिलाड़ियों, दिव्यांग छात्र छात्राओं के साथ ही गरीब बीपीएल परिवारों की मदद को आगे आया वन विकास निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
देहरादून
कोरोना संकट के बीच गंभीर आर्थिक संकटों का सामना कर रहे दिव्यांग खिलाड़ियों, दिव्यांग छात्र छात्राओं के साथ ही गरीब बीपीएल परिवारों की मदद को लेकर वन विकास निगम प्रबंधन आगे आया है। वन विकास निगम प्रबंधन की ओर से होनहार दिव्यांग खिलाड़ियों और छात्र छात्राओं के साथ ही गरीब परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराने की पहल की गई है। फिलहाल योजना के पहले चरण में 39 होनहार दिव्यांग खिलाड़ियों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
उत्तराखंड वन विकास निगम के चेयरमैन सुरेश परिहार ने बताया कि कोरोना संकट के दौर में हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि जरूरतमंदों की आर्थिक मदद की जाए । फिलहाल वन विकास निगम प्रबंधन की ओर से फैसला लिया गया है कि कोरोना संकट के बीच उन होनहार दिव्यांग खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं के अलावा गरीब परिवारों को आर्थिक मदद दी जाए
जो बेहद आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। विकास निगम सुरेश परिहार ने बताया कि फिलहाल 39 होनहार दिव्यांग खिलाड़ियों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई गई है। जल्द ही दिव्यांग छात्र छात्राओं को चिन्हित कर उन्हें भी आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही वन विकास निगम अध्यक्ष सुरेश परिहार ने बताया कि बीपीएल परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने की स्थिति में मृतक के अंतिम संस्कार के लिए वन विकास निगम की ओर से मुफ्त लकड़ी मुहैया कराई जा रही है। पीड़ित परिवार वन विकास निगम के गोदामों में जाकर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां मुफ्त ले सकता है। इस संबंध में विकास निगम वन विकास निगम बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया था। वन विकास निगम के इस फैसले से अब तक हजारों परिवार लाभान्वित हो चुके हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं महाकुंभ के दौरान देश-विदेश से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले तीर्थयात्रियों को ठंड से बचाने के लिए भी वन विकास निगम की ओर से साधु संतों के अखाड़ों के साथ ही मेला प्रशासन के लिए लकड़ी मुहैया कराई जाएगी। जिसके लिए अभी से ही तैयारियां तेज कर दी गई हैं
इस संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं
विज्ञापन
विज्ञापन